BREAKING NEWS
KHABAR : भोपाल में बीजेपी की पदयात्रा पर कांग्रेस.. <<     KHABAR : शराब तस्करों को पकड़ने पहुंचे खातेगांव.. <<     KHABAR : इंदौर में आरएसएस की तीन दिनी बैठक, डॉ. मोहन.. <<     मनासा में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’.. <<     VIDEO: अवैध शराब पकड़ने पहुंचे थाना प्रभारी की.. <<     KHABAR : अंतरराष्ट्रीय हिंदी सम्मेलन में कसरावद.. <<     KHABAR : नीमच की फिजाओं में गूंजे किशोर-रफी के.. <<     BIG NEWS : टक्कर मारकर भागा अज्ञात वाहन, पीछे छूट.. <<     दिव्यांग पत्नी को बेसहारा छोड़ पति पर जमीन.. <<     VIDEO NEWS: एक क्लिक में खाते से उड़ गए 19 हजार रुपये!.. <<     मंदसौर जिले के गरोठ में नकली दूध बनाने वाली.. <<     WEATHER UPDATE : MP में मौसम का डबल अटैक! 15 जिलों में बारिश.. <<     BIG REPORT : नीमच में अवैध उर्वरक कारोबार पर प्रशासन.. <<     ग्राम बापचा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का.. <<     BIG NEWS : पति पर दूसरी महिला से संबंध और पत्नी को.. <<     दिल्ली की वोट बचाओ महारैली पर मंत्री सारंग का.. <<     BIG NEWS : एक साल तक बदलता रहा ठिकाना, लेकिन डीएसटी.. <<     BIG NEWS : केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल का अनूठा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 14, 2023, 6:58 pm
NEWS : प्रथम संभाग स्तरीय 5 दिवसीय नर्सेज क्रिकेट और बैडमिंटन प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ, पढ़े विशाल श्रीवास्तव की खबर  

Share On:-

झालावाड़। राजस्थान राज्य नर्सेज एसोसिएशन (एकीकृत) मेडिकल कॉलेज झालावाड़ के तत्वावधान में आयोजित होने वाली 5 दिवसीय प्रथम संभाग स्तरीय नर्सेज क्रिकेट एवं बैडमिंटन प्रतियोगिता का शुभारंभ दिनांक 14 फरवरी को प्रातः 11 बजे श्रीमती विजयाराजे सिंधिया खेल संकुल झालावाड़ में राजस्थान नर्सिंग कौंसिल के रजिस्ट्रार डॉ शशिकांत शर्मा, महासंघ एकीकृत के प्रदेशाध्यक्ष राजेन्द राना, नर्सेज़ एकीकृत संघ के कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष भूदेव धाकड़, महामंत्री कैलाश शर्मा, नर्सिंग टीचर्स संघ के प्रदेशाध्यक्ष पुरुषोत्तम कुंबज, कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश मेघवाल, महासंघ के जिला संरक्षक छोटेलाल राठौर व छगन सिंह केलवा, अशोक शर्मा नर्सेज़ एकीकृत के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष राधेश्याम पाटीदार व जिलाअध्यक्ष ललित गुर्जर, संयोजक अरुण श्रृंगी, संरक्षक जाकिर हुसैन, मेडिकल कॉलेज अध्यक्ष लोकेश मीना द्वारा किया गया। इस अवसर पर रमेशचंद्र पाटीदार, प्रदेश प्रतिनिधि दिलीप भंडारी, नरेंद्र वर्मा, मनोज खलोरा, संघर्ष संयोजक महेश गौड़, सहसंयोजक राजवर्धन दशाया, कार्यकारी जिलाध्यक्ष मनोज मीणा, जिला उपाध्यक्ष जगदीश मीना, मेडिकल कॉलेज संयोजक सुधांशु हर्षवाल एवं पदाधिकारियों सहित सभी टीमों के खिलाड़ी व नर्सेज़, अम्पायर, प्राइवेट नर्सिंग कॉलेज स्टाफ व स्टूडेंट्स उपस्थित रहे। 

प्रतियोगिता आयोजन समिति अध्यक्ष प्रवीण मीणा ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रथम मैच सीएमएचओ बारां व पीएमओ बूंदी टीम के बीच खेला गया, जिसमे बूंदी टीम विजेता रही। दूसरा मैच कोटा सीएमएचओ एवं केजीएननर्सिंग कालेज टीम के बीच हुआ, जिसमें केजीएन नर्सिंग कालेज टीम विजेता रही। आखरी तीसरा मैच मनोहर थाना टीम एवं चेचट टीम के बीच हुआ, जिसमें मनोहर थाना ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। निर्मला शर्मा द्वारा मंच संचालन किया, अल्ताफ़ अली, केबी पाटीदार, जितेंद्र कारपेंटर, जाहिद अली, राकेश सुमन, गुलजार मंसूरी, बलराम निगम, अशोक मालव, चेतन वर्मा, रामचन्द्र धाकड़ समेत संघटन के सभी पदाधिकारी एवं नर्सेस उपस्थित रहे। यह जानकारी जिला मीडिया प्रभारी धीरज जोशी एवं परवेज खान द्वारा दी गई।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE