BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच जिले के इन गांवों में मचा था मगरमच्छ.. <<     KHABAR : एमपी के शाजापुर में नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : शिक्षा की मुस्कान, पालक संघ ने नौनिहालों.. <<     BIG NEWS : नशामुक्ति का संदेश देकर संपन्न हुई एसपी.. <<     NEWS : श्रावण मास में उज्जैन स्टेशन पर विशेष.. <<     NEWS : 51 कन्या पूजन और संतों के महाप्रसाद के साथ.. <<     NEWS : महाकाल की नगरी को निकले कांवड़ियों का मधुबन.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG REPORT : कुकड़ेश्वर में आवारा सांड और कुत्तों का.. <<     NEWS : सेंती में चातुर्मासिक प्रवचन श्रृंखला का.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ कलक्ट्रेट में दिव्यांगजनों के.. <<     BIG NEWS : मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ चित्तौड़गढ़.. <<     NEWS : जनसुनवाई में जिला कलक्टर ने सुनी आमजन की.. <<     NEWS : जिला कलक्टर ने विद्यार्थियों को दिए सफलता.. <<     NEWS : मेवाड़ के लिए सांसद सी.पी. जोशी की बड़ी पहल,.. <<     KHABAR : मुलठान में किसानों-कांग्रेस ने मिलकर.. <<     NEWS : कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग जिला.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 16, 2023, 12:16 pm
NEWS : नैतिकता के आधार पर मंत्री पद से त्याग पत्र दे आंजना- पूर्व मंत्री कृपलानी, भाजपा नेताओं ने लगाए गंभीर आरोप, पढ़े खबर

Share On:-

निम्बाहेड़ा। 2 फरवरी को निम्बाहेड़ा सब जेल के समीप भाजपा कार्यकर्ता बंटी उर्फ विकास आंजना की दिन दहाड़े गोली मारकर हत्या करने के मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के बाद प्रकरण में सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना के भतीजे का नाम आने पर भाजपा नेताओं ने सहकारिता मंत्री आंजना से नैतिकता के आधार पर अपने मंत्री पद से त्याग पत्र देने की मांग की है।

पूर्व स्वायत्त शासन मंत्री श्रीचंद कृपलानी ने कहा कि बंटी उर्फ विकास आंजना सहित विधानसभा क्षेत्र के छोटीसादड़ी उपखण्ड स्थित करणपुर के तत्कालीन सरपंच केरिंग सिंह मीणा एवं ढावटा ग्राम में भाजपा कार्यकर्ता भूरालाल मीणा की हत्याओं को लेकर भाजपा आरम्भ से ही इनमें कांग्रेस से जुड़े लोगों के शामिल होने की बात कहती आई है। वहीं, पूर्व में केसुन्दा निवासी विकास प्रजापत की हत्या के आरोप में जेल में बंद सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना के भतीजे के द्वारा केसुन्दा के ही बंटी उर्फ विकास आंजना की हत्या में शामील होने से इन दोनों भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्याओं में कांग्रेस का कनेक्शन दिखाई देता है। कृपलानी ने इस पर विधानसभा क्षेत्र में हुई हत्याओं की उच्च स्तरीय जांच की मांग करते हुए नैतिकता के आधार पर सहकारिता मंत्री आंजना से अपने मंत्री पद से त्याग पत्र देने की मांग की है।

सांसद सीपी जोशी ने बंटी आंजना के हत्यारों की गिरफ्तारी होने तथा उनमें सहकारिता मंत्री आंजना के भतीजे की संलिप्तता पाए जाने पर कहा कि एक ओर तो सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना क्षेत्र में सुदृढ़ कानून व्यवस्था की बात करते हैं, वहीं दूसरी ओर इनके राज में भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्याएं की जा रही है। जिसके चलते सम्पूर्ण विधानसभा क्षेत्र में कानून व्यवस्था बेहाल हैं।

इसके साथ ही पूर्व विधायक अशोक नवलखा, पंचायत समिति प्रधान बगदीराम धाकड़, छोटीसादड़ी पूर्व प्रधान महावीर सिंह कृष्णावत, निम्बाहेड़ा नगर अध्यक्ष निनित चतुर्वेदी, भाजपा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष गब्बर सिंह अहीर, पंस उपप्रधान जगदीश चन्द्र आंजना, निम्बाहेड़ा पूर्वी मण्डल अध्यक्ष अशोक जाट, पश्चिम मण्डल अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह शक्तावत, कनेरा मण्डल अध्यक्ष जुगलकिशोर धाकड़, छोटीसादड़ी मण्डल अध्यक्ष कैलाश गुर्जर, रमेश गोपावत, रामचन्द्र माली, भाजयुमो प्रतापगढ़ जिलाध्यक्ष जसपाल गुर्जर, भाजयुमो चित्तौडग़ढ़ जिला उपाध्यक्ष अर्जुन सिंह राठौड़, महेन्द्र जाखड़, नगर मण्डल महामंत्री मयंक अग्रवाल, पारस विरवाल, विजय काबरा, उपाध्यक्ष देकरण समदानी, गोपाल पंचौली, प्रहलाद राजोरा, विमल कोठारी, वर्षा कृपलानी, मंत्री पुष्कर सोनी, कालू सेन, इंद्रा भाम्भी, महिपाल सिंह राणावत, प्रवक्ता कमलेश बनवार, भाजपा नगरीय प्रकोष्ठ जिला संयोजक प्रदीप मोदी, जिला व्यवसायिक प्रकोष्ठ संयोजक उमेश तोतला, व्यापारिक प्रकोष्ठ जिला सह संयोजक गजेन्द्र नवलखा, ओबीसी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष रोशन राठौड़, गोपाल वैष्णव, किसान मोर्चा नगर अध्यक्ष प्रकाश शर्मा, महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष आरती शर्मा, एससी मोर्चा अध्यक्ष विजय बैरवा, भाजयुमो नगर अध्यक्ष कपिल चौधरी, एसटी मोर्चा अध्यक्ष पफतहलाल मीणा, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष हाजी असलम शेख, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष लाला दशोरा सहित विधानसभा क्षेत्र के भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र में अब तक हुई भाजपा कार्यकर्ताओं की सभी हत्याओं की उच्च स्तरीय जांच करवाई जाना चाहिए, जिससे दूध का दूध और पानी का पानी हो तथा अपराधियों को कठोर सजा मिल सके।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE