BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 22, 2023, 5:18 pm
BIG NEWS : विकास यात्रा का स्वागत करने के बजाए गांव की जनता उल्टे पांव खदेड़ रही- गुर्जर, किसान नेता उमरावसिंह ने विकास यात्रा को बताया विदाई यात्रा, पढ़े खबर   

Share On:-

नीमच। भाजपा सरकार पूरे प्रदेश सहित जिले के गांव-गांव में विकास यात्रा निकाल रही है। इसी के तहत नीमच विधानसभा क्षेत्र के गांव-गांव में विधायक दिलीप सिंह परिहार द्वारा प्रशासनिक अमले के साथ और सत्ता के अंध भक्तो को साथ में लेकर सरकार और खुद का बखान करते हुए सफेद झूठ बोल रहे हैं। विधायक दिलीप सिंह परिहार विकास कम झुठ जोर से ओर जल्दी बोलते हैं। गांव की समस्या की आवाज उठाने वाली जनता को भाजपा नेता आंखें दिखाते हैं और गुर्राते हुए उन्हें डराने का प्रयास करते हैं फिर उन्हें विकास विरोधी बताते हैं जबकि खुद जनविरोधी है। जिन गांव में भाजपा सरकार द्वारा विकास कार्य किया ही नहीं उनको भी अपनी उपलब्धि बताकर गांव की जनता को गुमराह कर रहे हैं। गांव-गांव जगह-जगह जनता का विधायक दिलीप सिंह परिहार को विरोध का सामना करना पड़ रहा है, विकास यात्रा का स्वागत करने के बजाए गांव की जनता वहीं उल्टे पांव खदेड़ रही है वहीं विधायक को भागने पर मजबूर होना पड़ रहा है। भाजपा सरकार की गांव गांव घूम रही विकास यात्रा नहीं यह उनकी विदाई यात्रा है।

उक्त आरोप किसान नेता उमराव सिंह गुर्जर ने भाजपा की विकास यात्रा को इनकी विदाई यात्रा बताते हुए कहा कि भाजपा के नेताओं की बातों और जमीन पर करवाए गए कार्यों में जमीन आसमान का अंतर है। कहने में तो किसान का बेटा हर गरीब किसान मजदूरों की सरकार कहते हैं पर यह सरकार शासन की योजनाओं के अपात्र सम्पन्न एवं उद्योगपतियों की सरकार बन कर रह गई है। पात्र व्यक्तियों के हक को छीना जा रहा है और उनका लाभ पार्टी के समर्थक उठा रहे हैं। अभी भी कई गांव में 20 वर्ष पूर्व कांग्रेस शासन में जो विकास किए गए थे उन्हीं विकास कार्यों को भी अपनी उपलब्धि बताकर जनता को गुमराह किया जा रहा है। भाजपा शासन के 20 वर्षों बाद भी कई गांव आज भी मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं। 

गुर्जर ने बताया कि विधायक दिलीप सिंह परिहार की जहां-जहां विकास यात्रा जा रही है वहां-वहां कई जगह तो विरोध कर भगा रही हैं। कई गांव ऐसे भी हैं जहां विधायक की विकास यात्रा जनता के विरोध के डर से जा भी नहीं रही है। मंगलवार को चीताखेड़ा के दक्षिण मंडल क्षेत्र में घसुण्डी जागीर, अमावली जागीर पंचायत क्षेत्र में भाजपा की विकास यात्रा ने भ्रमण किया। जहां-जहां विकास यात्रा का विरोध किया जाने वाला था तो विधायक को भनक लगी तो उन गांवों को छोड़कर अन्य गांवों की ओर कूच कर गए।

गुर्जर ने बताया कि घसुण्डी जागीर पंचायत क्षेत्र में पांच आंगनबाड़ी केंद्र की बिल्डिंग विगत पांच वर्षों से अधूरी पड़ी है। धामनिया जागीर, बरकटी, भीलो का खेडा, पिपलिया जागीर और भीमपुरा गांव में निर्माणाधीन आंगनबाड़ी भवन राशि के अभाव में पांच वर्षों से छत नहीं डाली गई। घसुण्डी जागीर पंचायत मुख्यालय पर पिछले 24 वर्षो से आंगनबाड़ी केंद्र भवन विहिन संचालित है वहीं इसी मुख्यालय में शमशान शेड तक नहीं है। खडवेलिया, गांधीपुरा, धामनिया जागीर, बरकटी, पठारिया गांव की जनता आज भी मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं। भाजपा किसके विकास की यात्रा निकाल रही है। गांव-गांव में जनता विरोध कर रही हैं उसके बावजूद भी भाजपा नेता तो नशेडे होकर गांव-गांव घूमते हुए झूठ बोलकर जनता को गुमराह कर रहे हैं। 

गुर्जर ने बताया कि पिपलिया जागीर एकीकृत विद्यालय का स्कूल भवन पूरी तरह से जर्जर हालत हो गई है। आए दिन छत से मटेरियल झड़ रहा है, जिससे छत के सरिये झांक रहे हैं। बरसात के समय पूरी छत से झरने की तरह पानी झरता है जिससे विद्यार्थी भवन में बैठकर अध्ययन नहीं कर पाते हैं कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। गांधीपुरा, खडवेलिया, और जामनगर की जनता आज भी डामरीकरण सड़क मार्ग के लिए तरस रही है। समस्या की आवाज उठाने वालों को आंखें दिखाते हैं भाजपा नेता।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE