BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 23, 2023, 3:29 pm
KHABAR : पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के बयान को लेकर भाजपा ने फूंका पुतला, बयान को बताया प्रदेश का अपमान, पढ़े रुपेश जोशी की खबर

Share On:-

जावद। मध्यप्रदेश शासन के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ द्वारा एक विवादित बयान दिया गया। जिसको लेकर जावद भाजपा जावद मंडल द्वारा विरोध प्रदर्शन करते हुए कमलनाथ का पुतला बस स्टैंड जावद पर फूंका गया और विरोध में नारेबाजी की गई। 

दरअसल मामला यह है कि कमलनाथ द्वारा प्रदेश को मदिरा प्रदेश बनाने का बयान दिया गया। जिसको लेकर जावद भाजपा द्वारा कमलनाथ पर झूठा बयान देने का आरोप लगाया। कमलनाथ द्वारा जो बयान दिया गया है इससे मध्यप्रदेश की जनता का अपमान हुआ है। उन्होंने मध्यप्रदेश को मदिरा प्रदेश बोला जोकि समस्त मध्यप्रदेश की जनता का घोर अपमान है। 

मंडल अध्यक्ष सचिन गोखरू ने कहा कि यह मध्यप्रदेश सरकार द्वारा नई आबकारी नीति निकालकर सभी अहाता बंद करने का काम किया है। उन्होंने आगे कहा कि मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ द्वारा मध्यप्रदेश को मध्यप्रदेश ना कहते हुए मदिरा प्रदेश कहा उन्होंने प्रदेश की जनता का अपमान करने का काम किया है। भारतीय जनता पार्टी कलंकनाथ का पूर्ण विरोध करती है उनकी इस प्रकार की सोच को धिक्कारती हैं। 

भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्याम काबरा ने कहा कि कमलनाथ को अपनी हार स्पष्ट दिखाई दे रही है, जिससे वह बौखला रहे हैं और भाजपा की सरकार मध्यप्रदेश में पुनः बनेगी। नगर पालिका अध्यक्ष सोहन माली ने कहा कि कमलनाथ के इस बयान से मध्यप्रदेश की 6 करोड़ जनता का अपमान हुआ है। इसलिए हमने कमलनाथ का पुतला दहन किया। कमलनाथ की 15 महीने की सरकार में उन्होंने ऐसा कलंक लगाया कि घर-घर में शराब बेचनी चाही और जैसे ही मध्यप्रदेश में भाजपा की सरकार पुनः बनी भाजपा द्वारा इस तरह की सभी नीतियों को बंद कर नशामुक्ति की शपथ लेते हुए शराब के खिलाफ मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में नई आबकारी नीति का गठन हुआ, जिससे कि शराब पर अंकुश लगाया जा सके और परिवार को खुशहाली प्रदान की जा सके।

इस मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्याम काबरा, जावद मंडल अध्यक्ष सचिन गोखरू, नगर पालिका अध्यक्ष सोहन माली, भाजपा नगर अध्यक्ष कैलाश प्रजापत, मुकेश चोपड़ा, आयुष गोयल, आशीष अग्रवाल, दीपेश नलवाया, सुरेश सोनी, अरविंद शर्मा, हरिशंकर भेरावत, घीसालाल भेरावत, सत्यनारायण शर्मा, अर्जुन प्रजापत, निसार काजी, रमेश प्रजापत एवं अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE