गरोठ। नगर आगमन पर शामगढ़ रोड से भानपुरा रोड तक मुख्य मार्गो पर भव्य स्वागत किया। बग्गी में महाराज को बिठाकर मुख्य मार्गो से चल समारोह निकाला गया। महाराज ने नगर वासियो को दर्शन लाभ दिए।
महामंडलेश्वर श्री श्री 1008 ईश्वरानंद उत्तम स्वामी महाराज का नगर आगमन पर पुष्प वर्षा के साथ जगह जगह भव्य स्वागत किया गया। महाराज के साथ दो पहिया और चार पहिया वाहनो की विशाल रैली निकाली गई। गरोठ नगर के मुख्य मार्गो से भगवा ध्वजा पताका लहराकर वाहन रैली निकली। गांव ढाकनी में भागवत कथा का आयोजन होने जा रहा, जिसको लेकर एक दिन पहले बुधवार को विशाल वाहन रैली निकाल कर जागरूकता दिखाई। वाहन रैली जिले की तहसीलो से होकर शामगढ़, गरोठ से भानपुरा रोड से गांव ढाकनी के मुख्य मार्गो से होकर कथा स्थल पर पंहुची। बुधवार शाम को भव्य भजन संध्या का आयोजन भी किया गया।
आयोजन श्री बंजारी बालाजी जनसेवा न्यास के संयोजन एवं अखिल भारतीय गुरुभक्त मण्डल द्वारा 23 फरवरी से 1 मार्च 2023 तक महामंडलेश्वर श्री श्री 1008 महर्षि ईश्वरानंद उत्तमस्वामीजी महाराज के मुखारविंद से भागवत ज्ञान गंगा प्रवाहित हो रही है। ग्राम ढा़कनी में गुरुवार 23 फरवरी से 1 मार्च तक भव्य भागवत कथा दोपहर 12 से 3 बजे तक कथा का रसपान हो रहा है। विशाल आयोजन जो तपन भौमिक के तत्त्वाधान एवं सांसद सुधीर गुप्ता के संरक्षणकर्ता रुप में आयोजन समिति अध्यक्ष देवीलाल धाकड़ के मार्गदर्शन में मुख्य यजमान विश्व हिंदु परिषद जिलाध्यक्ष गरोठ नारायणसिंह सिसोदिया (मंगलम रिसोर्ट गरोठ) के यजमानी में श्रीरास बिहारी गौशाला कल्पवृक्ष ढा़कनी में कथा का आयोजन होगा। दिन में कथा तथा रात्रि में भजन संध्या, कवि सम्मेलन, झंडा सम्मेलन एवं अन्य कार्यक्रम भी आयोजित होंगे। गुरुवार को 23 फरवरी से महाराज श्री के मुखारविंद से कथा प्रारम्भ हुई। 24 फरवरी को नवीन गौशाला भवन का शुभारम्भ एवं गौमाता प्रवेश होगा। 25 फरवरी को कवि सम्मेलन एवं 27 को भजन संध्या का आयोजन रहेगा। 1 मार्च को कथा विश्राम होगा। यह जानकारी कथा संयोजक अंशुल बैरागी ने दी।
जानकारी अनुसार कथा में प्रदेश मुखिया मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान, राजस्थान की पुर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सहित कई नामचीन राजनैतिक हस्तियाँ, संघ के राष्ट्रीय पदाधिकारी व संतजनों को इस आयोजन में पधारने हेतु आमंत्रित किया गया है।