BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 25, 2023, 11:50 am
BIG NEWS : कांग्रेस महिला विंग को चुनाव के पूर्व उतारेगी मैदान में, अखिल भारतीय महिला कांग्रेस का प्रशिक्षण शिविर महाराष्ट्र के वर्धा में संपन्न, नीमच जिलाध्यक्ष शर्मा भी हुई शामिल, पढ़े खबर   

Share On:-

नीमच। कांग्रेस महिला जिला अध्यक्ष स्नेहलता शर्मा अखिल भारतीय महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष का ऐतिहासिक अविस्मरणीय प्रशिक्षण शिविर वर्धा में महाराष्ट्र सेवाग्राम बापू की कुटीया में संपन्न हुआ। जिसमे अनुशासन, श्रमदान का योगदान किया गया। वहीं सभी को मीलकर ऐक साथ कार्य करने की अनुभुती प्राप्त हुई। 

यह प्रशिक्षण चार दिवसीय रहा। जिसमे सभी ऐक परिवार की भावना के साथ रहे।  जीसमे कोई बडा छोटा नही सभी को समान दृष्टिकोण से रखा गया। आज की दिखावटी और बनावटी जींदगी के बगैर भी जिंदगी में सादगी के साथ कैसे समाज सेवा की जा सकती है। आजकल कार्य कम दिखावा ज्यादा बढ गया है, इसे हम किस तरह से केवल और केवल कार्य को महत्व देकर पार्टी को मजबूती प्रदान करे। 

सभी महिला अध्यक्षों को गर्व है कि प्रथम शिविर में जाने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। साथ ही नीमच जिला अध्यक्ष स्नेहलता शर्मा ने हाई कमान को धन्यवाद दिया, जिन्होंने महिला कांग्रेस का आज तक के इतिहास का प्रथम प्रशिक्षण शिविर लगा कर महिलाओं को मेन बॉडी से जोडने का कार्य किया। महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेटा डिसुजा ने सादगी के साथ चार दिवस जिला अध्यक्षो के साथ बिताये और सभी को सगंठन की गतिविधियों के बारे में जागरुकता के साथ मार्गदर्शन किया। साथ ही हर माह की 26 तारीख को महिलाओं की मिटींग लेना अनिवार्य रुप से निश्चिंत किया और मध्य प्रदेश अध्यक्ष विभा पटेल, दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष राजकुमारी गुप्ता, महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष संध्या ताई, सचीन राव, डाॅ सीमा साधीता, रोशना साह, चेताली मेम और भारती दीदी सभी का मार्गदर्शन सभी बहनो को बहुत ही अच्छा मिला। 

शर्मा ने कहा कि प्रशिक्षण में बताया गया कि कैसे कार्य करना है और हमारा इतिहास क्या रहा, किस प्रकार देश की आजादी से लेकर अब तक का कांग्रेस परिवार का संघर्ष रहा। देश भक्ति आम आदमी के विकास से शुरु होती हैं ना की  झूठ और मिथ्या फैलाने से हम सत्य की राह पर चले है और आगे भी सत्य, अहिंसा के मार्ग का अनुसरण कर ही कार्य करेंगे। प्रशिक्षण शिविर में मध्यप्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र तीनों राज्यो से जिला अध्यक्ष आई थी और भाजपा के मिथ्यावादी राजनिती से आम जनता बहुत परेशान हो रही है। सभी जिला अध्यक्षो ने प्रतिज्ञा ली है कि घर-घर पहुंचकर प्रदेश और देश मे फिर से किसान, मजदुर आम व्यक्ति की सरकार लानी है। महंगाई बेरोजगारी और नफरती माहौल को उखाड कऱ देश में अमन चैन स्थापित करना है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE