BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच जिले के इन गांवों में मचा था मगरमच्छ.. <<     KHABAR : एमपी के शाजापुर में नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : शिक्षा की मुस्कान, पालक संघ ने नौनिहालों.. <<     BIG NEWS : नशामुक्ति का संदेश देकर संपन्न हुई एसपी.. <<     NEWS : श्रावण मास में उज्जैन स्टेशन पर विशेष.. <<     NEWS : 51 कन्या पूजन और संतों के महाप्रसाद के साथ.. <<     NEWS : महाकाल की नगरी को निकले कांवड़ियों का मधुबन.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG REPORT : कुकड़ेश्वर में आवारा सांड और कुत्तों का.. <<     NEWS : सेंती में चातुर्मासिक प्रवचन श्रृंखला का.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ कलक्ट्रेट में दिव्यांगजनों के.. <<     BIG NEWS : मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ चित्तौड़गढ़.. <<     NEWS : जनसुनवाई में जिला कलक्टर ने सुनी आमजन की.. <<     NEWS : जिला कलक्टर ने विद्यार्थियों को दिए सफलता.. <<     NEWS : मेवाड़ के लिए सांसद सी.पी. जोशी की बड़ी पहल,.. <<     KHABAR : मुलठान में किसानों-कांग्रेस ने मिलकर.. <<     NEWS : कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग जिला.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 25, 2023, 3:00 pm
BIG NEWS : नीमच में छिड़ी राजनीतिक जंग, क्या पोस्टर वार तय करेगी विधानसभा का टिकिट, पहले जिलाध्यक्ष पाटीदार के फ्लेक्स से पटा शहर, अब विधायक बापू ने लगाए आदमकद कटऑउट, पढ़े कमलेश मांगरिया की खबर

Share On:-

नीमच। एकतरफ जहां भारतीय जनता पार्टी खुद को एकजुट बताते हुए कहती है कि पार्टी में संगठन सर्वोपरि है। भाजपा में गुटबाजी नहीं होती है। यहां सभी एक रूप से संगठन को आगे ले जाने का कार्य करते है। अक्सर सुनने में आता है कि भाजपा में संगठन की चलती है पार्टी का सदस्य निर्वाचित प्रतिनिधि से बड़ा होता है। लेकिन कहने और वास्तविक धरातल में अलग दिखता है। 

गत दिवस 24 फरवरी को भाजपा जिलाध्यक्ष पवन पाटीदार का जन्मदिन था। उनके चाहने वालो ने पूरे शहर को बधाई संदेशों के फ्लेक्स से सजा दिया। पाटीदार के जन्मदिन की धूम पूरे विधानसभा में दिखी। जहां अधिकतर युवा वर्ग की फौज पवन पाटीदार को बधाई देने पहुंची। जिलाध्यक्ष की वाहन रैली भी निकली, जिसमे गाड़ियों का लम्बा काफिला रहा। विधानसभा चुनाव से पहले एकतरह से ये पवन पाटीदार का शक्ति प्रदर्शन माना जा रहा है। विधानसभा में चर्चा जोरों पर है कि भाजपा अगर युवाओं को मौका देती है तो पवन पाटीदार का यह जन्मदिन का कार्यक्रम उसी तहत माना जा रहा है। 

वहीं बात की जाए आज की तो आज दिनांक 25 फरवरी को विकास यात्रा का समापन नीमच में होगा। जिसको लेकर विधायक दिलीप सिंह परिहार के आदमकद कटआउट शहर में लगे है। परिहार के साथ सीएम शिवराज, प्रभारी मंत्री  उषा ठाकुर और सांसद सुधीर गुप्ता के भी बड़े-बड़े फ्लेक्स लगे है। विकास यात्रा के बहाने विधायक बापू के ये कटआउट, पाटीदार के फ्लेक्स के प्रतिउत्तर माने जा रहे है। 

जहां सर्वविदित है कि भाजपा में विधायक परिहार और जिलाध्यक्ष पाटीदार का अलग गुट माना जाता है। दोनों ही नेताओं के खेमों की आपस में बनती भी नहीं है। इनके गुट के कार्यकर्ता भी सोशल मीडिया के माध्यम से एकदूसरे की कटती भी करते आए है। वहीं अब जहां पाटीदार बतौर जिलाध्यक्ष अपनी जड़ों को मजबूत करते हुए विधानसभा की दावेदारी कर रहे है तो बापू अपने लम्बे राजनीतिक अनुभव और ऊपर की पकड़ को लेकर अपने टिकट को सुरक्षित मान रहे है। अब देखना है कि 2023 के विधानसभा चुनाव में नीमच से भाजपा किसको टिकिट देती है। लेकिन पोस्टर वार ने यह तो तय कर दिया की विधानसभा का शक्ति प्रदर्शन शुरू हो गया है।

वहीं इस पुरे मामले को लेकर नगर पालिका नीमच के पार्षद और युवा कांग्रेस नेता हरगोविंद दीवान ने कहा कि भाजपा दूसरी पार्टियों पर गुटबाजी का आरोप लगाती है लेकिन जिस प्रकार से पोस्टर वार चल रहा है तो भजपा में ही गुटबाजी चरम सीमा पर दिखाई दे रही यही। विधान सभा चुनाव तो अभी दूर है लेकिन टिकिट की मारामारी में शक्ति प्रदर्शन किया जा रहा है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE