BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच शहर का नया बाजार और तिसरी मंजिल पर.. <<     KHABAR : श्री राम भक्त हनुमान मंडल जावद ने किया.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नेशनल लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु.. <<     KHABAR : डाक विभाग ने मतदाता जागरूकता अभियान के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : आगामी लोकसभा चुनाव और जिला मजिस्ट्रेट.. <<     KHABAR : शिक्षकों और विद्यार्थियों ने रैली निकाल.. <<     NEWS : संयम जीवन सरलता निष्कपटता का मार्ग है-.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जिला निर्वाचन अधिकरी दिलीप कुमार यादव की.. <<     KHABAR : लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत मतदाताओं को कर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : पीठासीन अधिकारी एवं मतदान दल कर्मियों का.. <<     NEWS : पत्रकारों पर हमला करने वाले आरोपियों को.. <<     BIG NEWS : अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच-मंदसौर संसदीय क्षेत्र के भाजपा.. <<     BIG NEWS : डीएसटी की अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 27, 2023, 3:24 pm
KHABAR : विहिप का संत, अर्चक, पुरोहित सम्मेलन संपन्न, अतिथियों ने किया श्रीराम दरबार और भारतमाता का पूजन, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच। विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल द्वारा नीमच में विशाल संत-अर्चक पुरोहित सम्मेलन का आयोजन 26 फरवरी रविवार को दोपहर 1 बजे किलेश्वर महादेव मंदिर पर किया गया है। जिसमें नीमच, मनासा, जावद, रामपुरा, भादवामाता, सिंगोली, जीरन प्रखंड के साधु संत, अर्चक पुरोहित एकत्रित हुए। 

कार्यक्रम में मंचासीन अतिथि के रूप में महंत श्री हरिओम गिरी जी महाराज तेरा मणि जूना अखाड़ा, शिवमठ के श्री भास्करानंद गिरि जी महाराज, अनंत मंगल बालाजी के श्री धर्मदास जी महाराज, श्री योगी लालनाथजी महाराज, केंद्रीय मंत्री मठ मंदिर व अर्चक पुरोहित संपर्क प्रमुख अरुण जी नेटके, प्रांत अर्चक पुरोहित संपर्क प्रमुख निर्मल देव नरेला, विभाग मंत्री अनुपाल सिंह झाला, जिला अर्चक पुरोहित संपर्क प्रमुख पं रामअवतार शर्मा मंचासीन अतिथि के रूप में उपस्थित थे। कार्यक्रम के प्रारंभ में मंचासीन अतिथियों द्वारा प्रभु श्रीराम दरबार व भारत माता का पूजन कर कार्यक्रम को प्रारंभ किया। 

इस कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद केंद्रीय मंत्री मठ मंदिर व अर्चक पुरोहित संपर्क प्रमुख अरुण नेटके ने कहा कि मंदिर हिंदू धर्म का शक्ति केंद्र बनना चाहिए, जिससे धर्म का जागरण हो सके। मंदिर के माध्यम से हिंदू समाज की कई प्रकार की सेवा के कार्य भी किए जा सकते हैं। मठ मंदिरों की व्यवस्था सुचारू रूप से चल सके इसके लिए हम सबको मिलकर कार्य करना चाहिए। मंदिर हमारी श्रद्धा व आस्था के केंद्र हैं। 

विश्व हिंदू परिषद प्रांत अर्चक पुरोहित प्रमुख निर्मल देव नरेला ने कहा कि पूज्य साधु संतों के मार्गदर्शन में मुंबई के सांदीपनी आश्रम में विश्व हिंदू परिषद की स्थापना हुई है। संतों के मार्गदर्शन में ही विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल द्वारा निरंतर सेवा, धर्म जागरण, गौरक्षा के कार्य किए जा रहे हैं। मठ मंदिरों की रक्षा करना प्रत्येक हिंदू का कर्तव्य है। मंदिर धर्म के जागरण का केंद्र बने। इसके लिए हम सबको मिलकर प्रयास करना चाहिए। 

इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री मठ मंदिर व अर्चक पुरोहित संपर्क प्रमुख अरुण नेटके को प्रतीक चिन्ह के रूप में मां भादवामाता का चित्र भेंट किया गया। नीमच जिले के जावद, मनासा, भादवामाता, जीरन, रतनगढ़ सिंगोली, रामपुरा आदि प्रखंडों से कई संख्या में साधु संत कर्मकांडी कथावाचक पुरोहित ने नीमच में आयोजित सम्मेलन में भाग लेकर हिंदू संस्कृति की रक्षा का संकल्प लिया। कार्यक्रम का संचालन विहिप जिला मंत्री लक्ष्मण राठौर ने किया व आभार नीमच प्रखंड सेवा प्रमुख संजय चौरसिया ने माना। 

इस अवसर पर विभाग संयोजक लक्की बड़ोलिया, सत्यनारायण पाटीदार, गोपाल सोनी, लक्ष्मण राठौर, कैलाश मालवीय नाना, कपिल बैरागी, पवन जैसवार, आनंद पांडे, कैलाश मीणा नाना उस्ताद, जगदीश नागर, ब्रजराज सिंह, विजेश वाल्मीकि, गौरव गुप्ता, अमन मराठा, समरथ बागवान, दुर्गेश धनगर, प्रकाश सेन, अनिल सिसोदिया, हरिनारायण, विनोद जैसवार, राजेश जयपाल, बबलू किलोरिया, किशन अंदानी, प्रभु धाकड़, मातृशक्ति जिला संयोजिका रेखा वर्मा, माया दवे, आरती नागर सहित कई विहिप बजरंग दल कार्यकर्ता उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE