BREAKING NEWS
KHABAR : आशा कार्यकर्ताओं की समीक्षा बैठक संपन्न,.. <<     NEWS : प्रधानमंत्री श्री केंद्रीय विद्यालय में.. <<     BIG NEWS : नीमच में 22 राज्यों से पहुंचे संत-महात्मा,.. <<     केंद्रीय विद्यालय आबू पर्वत में छात्र परिषद.. <<     खजुराहो में सीएम डॉ. मोहन यादव का राहुल गांधी.. <<     KHABAR : मंदिर परिसर में अतिक्रमण और तोड़फोड़ का.. <<     अमलाई पुलिस का 'मिशन बिछिया जंगल',मालवाहक.. <<     महाकाल मंदिर के पास बेगमबाग में फिर गरजा.. <<     बड़नगर में पारदी गैंग का पर्दाफाश, दो आरोपी.. <<     KHABAR : विकास कार्यों की मांग को लेकर ग्राम.. <<     VIDEO NEWS: संभल हिंसा के कथित मास्टरमाइंड पर बड़ा.. <<     BIG REPORT : मंदसौर भाजपा महिला मोर्चा की नई जिला.. <<     KHABAR : लायंस क्लब मनासा की अनुकरणीय पहल, अंचल का.. <<     VIDEO: जंतर-मंतर पर हजारों युवाओं का हल्लाबोल!.. <<     KHABAR : केन-बेतवा परियोजना पर सियासत गरम, सीएम.. <<     KHABAR : दिन में रैकी, रात में शटर उचकाकर चोरी,.. <<     KHABAR : देवरी खवासा के अभिषेक राठौर ने IIIT सूरत से.. <<     BIG NEWS : नीमच में संतों का विशाल समागम, 22 राज्यों.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 27, 2023, 4:59 pm
GYAPAN : जुनैद और नासिर की जघन हत्या के आरोपियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर विभिन्न संगठनों ने सौंपा ज्ञापन, पढ़े अब्दुल अली ईरानी के साथ पवन राव शिंदे की खबर 

Share On:-

नीमच। हरियाणा के गोपालगढ़ थाना अंतर्गत गांव पीरूका में राजस्थान के भरतपुर के निवासी जुनैद और नासिर की जघन हत्या के आरोपियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर आज जिला कलेक्टर कार्यालय पर विभिन्न संगठनों द्वारा ज्ञापन सौंपा गया। 

भारत मुक्ति मोर्चा, राष्ट्रीय मुस्लिम मोर्चा, राष्ट्रीय अनुसूचित जाति जनजाति विकास परिषद, नाजी संगठन एवं जिला मुस्लिम इंतजामिया कमेटी ने आज विरोध प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रपति के नाम तहसीलदार मनोहर लाल वर्मा को ज्ञापन सौंपा। इन संगठनों ने मांग की है कि नासिर और जुनैद को क्राईम इन्वेस्टिगेशन एजेंसी और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने गौ रक्षा के नाम पर बेरहमी से पीटा और जिंदा जला दिया। 

ज्ञापन में कहा गया कि हत्या की घटना में मोनू मानेसर, रिंकू सैनी, श्रीकांत, अनिल, कालू, किशोर, विकास सहित दर्जनभर लोग शामिल रहे। इन आरोपियों को सुपर फास्ट ट्रैक कोर्ट का गठन कर जघन्य अपराध के लिए फांसी की सजा दी जाए। हरियाणा सीआईए के पुलिसकर्मियों पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर उन्हें तत्काल पुलिस सेवा से बर्खास्त किया जाए। जुनैद और नासिर के परिवार को भरण पोषण एवं उनकी आजीविका के लिए आश्रितों को 5 करोड़ का मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को नौकरी दी जाए। ज्ञापन में 6 सूत्री मांगे रखी गई है। ज्ञापन सौंपते समय नागेश्वर राठौर, प्रेमचंद कलोसिया, शमशाद अली, लियाकत खान,शैलेंद्र ठाकुर, जावेद दुर्रानी, अमजद खान, सलीम गुडलक, इलियास कुरेशी, परवेज खान, मौलाना रजा एवं बड़ी संख्या में विभिन्न संगठन के लोग मौजूद रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE