BREAKING NEWS
बड़नगर में पारदी गैंग का पर्दाफाश, दो आरोपी.. <<     KHABAR : विकास कार्यों की मांग को लेकर ग्राम.. <<     VIDEO NEWS: संभल हिंसा के कथित मास्टरमाइंड पर बड़ा.. <<     BIG REPORT : मंदसौर भाजपा महिला मोर्चा की नई जिला.. <<     KHABAR : लायंस क्लब मनासा की अनुकरणीय पहल, अंचल का.. <<     VIDEO: जंतर-मंतर पर हजारों युवाओं का हल्लाबोल!.. <<     KHABAR : केन-बेतवा परियोजना पर सियासत गरम, सीएम.. <<     KHABAR : दिन में रैकी, रात में शटर उचकाकर चोरी,.. <<     KHABAR : देवरी खवासा के अभिषेक राठौर ने IIIT सूरत से.. <<     BIG NEWS : नीमच में संतों का विशाल समागम, 22 राज्यों.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन का दिखा देसी अंदाज, बीच.. <<     KHABAR : महाकाल मंदिर क्षेत्र में 16 मकानों पर चला.. <<     BIG NEWS : अब अपराधियों की खैर नहीं, मालवा की मंदसौर.. <<     BIG NEWS : नंबर- 2 खेल मैदान को लेकर असमंजस, निर्माण.. <<     SHOK SAMACHAR : समाजसेवी शेख अली हुसैन बंदूकवाला का.. <<     WEATHER REPORT: MP में 24 घंटे भारी! 3 सिस्टम एक्टिव, 2 जिलों.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 27, 2023, 8:29 pm
NEWS : ब्रह्माकुमारीज प्रताप नगर सेवा केंद्र पर शिवानी दीदी के आगमन की तैयारियां, आशा दीदी ने कहा- परमात्मा शिव धरा पर अवतरित होकर संसार को नर्क से स्वर्ग बनाते हैं, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। ब्रह्माकुमारीज प्रताप नगर सेवा केंद्र पर प्रातः योग मुरली क्लास में बीके आशा दीदी ने बताया कि हर 5000 वर्ष में परमात्मा शिव धरा पर अवतरित होकर संसार को नर्क से स्वर्ग बनाते हैं। भगवान शिव की यह अनोखी सेवा है जो कोई भी देवी देवता या मनुष्य आत्मा नहीं कर सकते हैं। मनुष्य आत्माओं को सहज ज्ञान एवं राजयोग की शिक्षा देकर परमात्मा शिव संसार के महापरिवर्तन के विशाल कार्य में सहयोगी बनाते हैं। परमात्मा के इस विशाल कार्य में स्व का श्रेष्ठ परिवर्तन ही भगवान का सहयोगी बनता है। सहयोगी बनने से हमारा जन्म जन्म का भाग्य बनता है। आज संसार में बीमारी, रोग, तनाव, अपराध, सम्पूर्ण विश्व में अशांति के कारण संसार नर्क बन गया है, जिसे पुनः 100 प्रतिशत सुख शान्ति वाला स्वर्ग परमात्मा वर्तमान में बना रहे हैं। दुनिया में दुःखांे की अति उसके अन्त की निशानी है। 
वहीं आशा दीदी ने बताया कि शिवानी दीदी के कार्यक्रम की तैयारियां जोर-शोर से चल रही है। ब्रह्माकुमारीज एवं रोटरी क्लब के सदस्य अपने सहयोग से कार्यक्रम को विशेष बना रहे हैं। सेवा केन्द्र पर विशेष राजयोग तपस्या की जा रही है। चिन्हित स्थानों पर बडी संख्या में भाई-बहन 2 मार्च के कार्यक्रम में रजिस्टेशन कराने पहुंच रहे हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE