BREAKING NEWS
बड़नगर में पारदी गैंग का पर्दाफाश, दो आरोपी.. <<     KHABAR : विकास कार्यों की मांग को लेकर ग्राम.. <<     VIDEO NEWS: संभल हिंसा के कथित मास्टरमाइंड पर बड़ा.. <<     BIG REPORT : मंदसौर भाजपा महिला मोर्चा की नई जिला.. <<     KHABAR : लायंस क्लब मनासा की अनुकरणीय पहल, अंचल का.. <<     VIDEO: जंतर-मंतर पर हजारों युवाओं का हल्लाबोल!.. <<     KHABAR : केन-बेतवा परियोजना पर सियासत गरम, सीएम.. <<     KHABAR : दिन में रैकी, रात में शटर उचकाकर चोरी,.. <<     KHABAR : देवरी खवासा के अभिषेक राठौर ने IIIT सूरत से.. <<     BIG NEWS : नीमच में संतों का विशाल समागम, 22 राज्यों.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन का दिखा देसी अंदाज, बीच.. <<     KHABAR : महाकाल मंदिर क्षेत्र में 16 मकानों पर चला.. <<     BIG NEWS : अब अपराधियों की खैर नहीं, मालवा की मंदसौर.. <<     BIG NEWS : नंबर- 2 खेल मैदान को लेकर असमंजस, निर्माण.. <<     SHOK SAMACHAR : समाजसेवी शेख अली हुसैन बंदूकवाला का.. <<     WEATHER REPORT: MP में 24 घंटे भारी! 3 सिस्टम एक्टिव, 2 जिलों.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 27, 2023, 8:31 pm
NEWS : वीर सावरकर की पुण्यतिथि पर विचार गोष्ठी का आयोजन, मुख्य वक्ता ने कहा- अपने जीवन का क्षण-क्षण व शरीर का कण-कण मातृभूमि की सेवा में किया समर्पित, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। सावरकर दर्शन प्रतिष्ठान चित्तौड़गढ़ शाखा द्वारा 26 फरवरी रविवार को सांय होटल पद्मनी में  महान स्वतंत्रता सैनानी वीर सावरकर की पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा एवं विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। सावरकर दर्शन प्रतिष्ठान चित्तौड़गढ़ मीडिया प्रभारी मनोज पारीक ने बताया कि स्वतंत्रता के महान नायक वीर सावरकर की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर सावरकर को याद किया गया। विचार गोष्ठी को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता लक्ष्मी नारायण जोशी ने उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि परम राष्ट्रभक्त व अदम्य साहसी वीर सावरकर भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के एक ऐसे तेजस्वी नक्षत्र थे जिन्होंने अपने जीवन का क्षण-क्षण व शरीर का कण-कण मातृभूमि की सेवा में समर्पित किया। 

काल कोठरी की अमानवीय यातनाएं भी उन्हें मातृभूमि की आजादी व अखंडता के संकल्प से विचलित नहीं कर पाई। उन्‍होंने कहा कि ‘सावरकर एक क्रांतिकारी चिंतक, लेखक, कवि, दूरदर्शी राजनेता होने के साथ-साथ एक महान समाज सुधारक भी थे। उन्होंने जीवनपर्यंत अस्पृश्यता, जातिवाद और तुष्टीकरण के विरुद्ध संघर्ष किया। उनका त्याग, तप व संघर्ष वंदनीय है। आजादी के ऐसे महानायक की पुण्यतिथि पर उनके चरणों में कोटिशः वंदन ’सावरकर क्रान्तिकारी, चिन्तक, लेखक, कवि, ओजस्वी वक्ता और दूरदर्शी राजनेता थे। वे एक वकील, राजनीतिज्ञ, कवि, लेखक और नाटककार भी थे। उन्होंने परिवर्तित हिंदुओं को हिंदू धर्म में वापस लौटाने हेतु सतत प्रयास किये एवं इसके लिए आन्दोलन चलाये। 

उन्होंने भारत की एक सामूहिक ष्हिंदूष् पहचान बनाने के लिए हिंदुत्व का शब्द गढ़ा। विचार गोष्ठी से पूर्व वीर सावरकर की जीवनी पर बनी फिल्म राजन माली द्वारा प्रोजेक्टर पर दिखाई गई जिसे खूब सराहा गया। संचालन आयोजन समिति के अध्यक्ष अनिल शिशोदिया ने किया। स्वागत उद्बोधन देते हुए सुशील शर्मा ने वीर सावरकर के विभिन्न अविस्मरणीय प्रसंगों को सुनाते हुए कहा कि सावरकर के विचार देशवासियों के लिए आजीवन प्रेरणादायक रहेंगे। आभार सावरकर दर्शन प्रतिष्ठान के उदयपुर संभाग प्रभारी लोकेश त्रिपाठी ने व्यक्त किया। उदयपुर संभाग की महिला प्रभारी रश्मि सक्सेना ने सावरकर के विचारो को जीवन में उतार कर उनसे प्रेरणा लेने का आव्हान किया। 

इस दौरान हरीश ईनानी, रणजीत सिंह भाटी, श्रवण सिंह राव, देवी सिंह राव, कैलाश गुर्जर, राजन माली, रमेश बोरीवाल, बाबूलाल खटीक, गोवर्धन जाट, गोटु सुथार, विनीत तिवारी, परमजीत सिंह, शेखर शर्मा, भरत डंग, दिनेश नाथ योगी, भूपेंद्र आचार्य, प्यार चंद सेन, चन्द्र शेखर सोनी, आभा शर्मा,साधना मंडलोई, निर्मला राठौड़,जयश्री कुदाल,आभा हिंगड,शानू सक्सेना,सिम्पल वैष्णव,अनिता राठौड़,भावना न्याति,गरिमा तेली, ललिता वीरवाल, संजू लड्डा,विदूषी बिल्लू,संध्या यागनिक, मंजू नाहटा,आरती योगी,तनुजा सुखवाल,राजकुमारी चावला,कंचन पालीवाल, शिवानी साहू,सुमित्रा साहू,यशोदा आदि उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE