चित्तौडगढ। मेवाड़ के महान सूफी सन्त हजरत हाफिज सय्यद सरदार अहमद कादरी चिश्ती अशरफी साहब रहमतुल्लाह अलेह के सज्जादानशीन मोहम्मद सलीम अशरफी इराक में नजफ, करबला, बगदाद, बसरा की जियारत करके हजरत काजी चल फिर शाह साहब रहमतुल्लाह अलयहे की दरगाह पहुंचे।
सज्जादानशीन मोहम्मद युसुफ अशरफी ने बताया कि जयपुर से चित्तौड़गढ़ के बीच अशरफी साहब के सैकड़ों मुरीदो ने इस्तकबाल किया। किशनगढ़, अजमेर, बिजय नगर, गुलाब पूरा कानिया भीलवाड़ा सलीम अशरफी का इस्तकबाल किया व चित्तौड़ में जोहर की नमाज के बाद हजरत काजी चलफिर शाह साहब रहमतुल्लाह अलेह की दरगाह शरीफ पहुचने पर सज्जादा नशीन यूसुफ अशरफी, मुफ्ती उस्मान अजहरी, मौलाना जुबेर अशरफ, मौलाना जुनेद अशरफी, मौलाना उमेर अशरफी, मोहम्मद शोएब, उजेर, जावेद भाई स्टेशन, वाहिद खान , मोलाना रजाउल मुस्तफा, राशीद मामु, मोलाना आबिद, अब्दुल हमीद मंसुरी, जाकीर खान, अतिर्कुरहमान, मोहम्मद अली काका, मिनी हाजी साहब व अशरफी साहब के सैकड़ों मुरिदो ने स्वागत किया।