मंदसौर। आत्म निर्भर भारत के अंतर्गत पूरे देश में प्रदेश में हर जिले गांव में सरकार कि योजना के अन्तर्गत महिलाओं को स्वसहायता समूह के माध्यम से अपना स्वयं रोजगार स्थापित कर आत्म निर्भर बनने के लिए सरकार द्वारा संचालित अनेक योजनाएं चलाई जा रही हैं। परन्तु फिरभी मन्दसौर जिलेभर से स्वसहायता समूह की महिलाएं कल दिनांक 27 फरवरी को कलेक्टर कार्यालय पहुंची और ज्ञापन दिया।
स्व सहायता समूह की संगीता जाटव ने बताया कि स्वसहायता केन्द्र, ब्लॉक के लोगों द्वारा हमे डराया, धमकाया जा रहा है कि आप बताए अनुसार कम्पनी से ही माल खरीदे नही तो आपके खिलाफ पुलिस केस किया जायेगा। ब्लॉक के सदस्यों ने हमारी गैर मौजूदगी में कोटेशन, कंपनियों से फाइनल कर डील कर ली और हमारे ऊपर दबाव बनाया जा रहा हैं कि इन्ही कंपनियों से आपको कपड़ा खरीदना पड़ेगा। ब्लॉक वाले घर घर जाकर महिलाओं को कोर्ट की धमकी दे रहे हैं।