नीमच। वर्ष भर में हमारे द्वारा प्रभु के प्रति भूलवश अविनय, अशुद्धि, अपवित्रता हो जाती है तो उसके निवारण हेतु केसर चंदन दुग्गल सत्य औषधि शतावरी जेस्टी मृतिका माटी सहित विभिन् 18 प्रकार की औषधियों से अभिषेक महा पूजन किया जाता है। परमात्मा की असातना का त्याग करने से आराधना स्वीकार होती है। विध्न का नाश और शांति समृद्धि का वास कराने वाली पूजा होती है।
यह बात साध्वी मुक्ति प्रिया श्री जी महाराज साहब ने कही वे।श्री जैन श्वेतांबर भीड़ भंजन पार्श्वनाथ मंदिर ट्रस्ट श्री संघ नीमच के तत्वावधान में आयोजित अष्टानिका महोत्सव की श्रृंखला में पुस्तक बाजार स्थित भीडभंजन पार्श्वनाथ मंदिर परिसर में सोमवार सुबह आयोजित अट्ठारह अभिषेक महापूजा में उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए बोल रही थी ।उन्होंने कहा कि किसी भी पूजा का फल कभी निष्फल नहीं जाता है। वह अवश्य मिलता ही है। इस महा पूजन से कष्टों का संहार होता है। और संकट टल जाते हैं। अट्ठारह अभिषेक महा पूजन विधि कारक भजन गायक कलाकार पंकज जैन झारडा उज्जैन ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ जलाभिषेक करवाया।
इस अवसर पर पाठ पर चंदन अक्षत पान फल निवेद्य श्रीफल से रंगोली सजाई गई। इस अवसर पर पंकज जैन ने नीमच नगर के नाथ हमारे घर आ जाना भक्तों के घर आ जाना प्यारे-प्यारे चंद्रमा अजब है शान तुम्हारी तभी तो मेरे अंगना दादा आते हैं सूरज ने चांद दर्शन करवाने तरसे आपरी आदि विभिन्न भजन प्रस्तुत किए गए।इस अवसर पर विभिन्न धार्मिक चढ़ावे की बोलियां लगाई गई जिसमें समाज जनों ने अपार उत्साह के साथ भाग लिया।
गुरु नवरत्न कृपा पात्र युवा हृदय सम्राट परम पूज्य आदरणीय श्री विश्वरत्न सागर सुरीश्वर जी महाराज आदि ठाणा21, साध्वी नयप्रज्ञा श्रीजी ,परम पूज्य मुक्ति प्रिया श्री जी महाराज साहब, निधि रेखा श्री जी मसा आदि ठाणा 13 के सानिध्य तथा श्री जैन श्वेतांबर भीड़भंजन पार्श्वनाथ मंदिर ट्रस्ट श्रीसंघ नीमच के तत्वावधान में अष्टान्हीका महोत्सव, अंजली बोहरा की भागवती दीक्षा, नूतन आराधना भवन का उद्घाटन, श्री भीड़ भंजन मंदिर वार्षिक ध्वजा, सहीत विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया जा रहा है।
महोत्सव की श्रृंखला में श्री जैन श्वेतांबर भीड़भंजन पार्श्वनाथ मंदिर ट्रस्ट श्रीसंघ नीमच के अध्यक्ष अनिल नागौरी ,सचिव मनीष कोठारी ने बताया कि 27 फरवरी सोमवार सुबह पुस्तक बाजार श्री भीड़भंजन मंदिर पर श्री संघ द्वारा सुबह 18 अभिषेक महा पूजन आयोजित किया गया। महोत्सव के निमित्त पुस्तक बाजार स्थित नवनिर्मित आराधना भवन एवं भीड़ भंजन पारसनाथ मंदिर को आकर्षक रंग-बिरंगे फूलों की बांदरवाल से सजाया गया है।
इसके साथ ही 1 मार्च बुधवार सुबह 9बजे दीक्षार्थी के वस्त्रों पर केसर ,स्वास्तिक का कार्यक्रम तथा रात्रि 7.30 बजे बाल गायिका आदिति कोठारी इंदौर की भक्ति संध्या सह विविध मंडलों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुतियां मिडिल स्कूल मैदान पर दी जाएगी। कार्यक्रम की श्रृंखला में 2 मार्च को सुबह 8.30 बजे जैन भवन से अंजली बोहरा की दीक्षा के निमित्त की भव्य वर्षी दान शोभायात्रा,दोपहर 11.45 बजे जैन भवन मिडिल स्कूल ग्राउंड पर स्वामी वात्सल्य,सांय 7.30 बजे दीक्षार्थी विदाई में अभिनंदन समारोह में संगीतकार देवेंद्र पंवार मिडिल स्कूल ग्राउंड सांस्कृतिक रंगमंच पर अपनी धार्मिक सांस्कृतिक प्रस्तुति देंगे।
कार्यक्रम की श्रृंखला में 3 मार्च शुक्रवार सुबह 7बजे जैन भवन के पास मिडिल स्कूल ग्राउंड दीक्षा स्थल पर भव्य दीक्षा समारोह, सुबह 8 बजे दीक्षा विधि प्रारंभ , दोपहर 12.15 श्रीसंघ का स्वामीवात्सल्य, शनिवार 4 मार्च को सुबह 9.30 बजे पुस्तक बाजार स्थित नूतन आराधना भवन में मणिभद्र वीर पूजन व हवन उसमे विधि कारक एवं संगीतकार मनीष मेहता एंड पार्टी होंगे। सायं 7.30 बजे मातृ पितृ वंदना एवं रंगारंग भक्ति संध्या सुप्रसिद्ध कलाकार अनिल सालेचा ग्रुप मुंबई द्वारा मीडिल स्कूल ग्राउंड पर प्रस्तुत की जाएगी,5 मार्च रविवार को कोठारी परिवार के निवास स्थान बंग्ला नंबर 59 चौकन्ना बालाजी के पिछे आराधना भवन का उद्घाटन जुलूस 8.30 बजे प्रारंभ होगा। 10.30 बजे धर्म सभा में बहुमान समारोह जैन भवन पर तथा श्री संघ का साधार्मिक वात्सल्य 12.15 बजे आयोजित होगा।