BREAKING NEWS
बड़नगर में पारदी गैंग का पर्दाफाश, दो आरोपी.. <<     KHABAR : विकास कार्यों की मांग को लेकर ग्राम.. <<     VIDEO NEWS: संभल हिंसा के कथित मास्टरमाइंड पर बड़ा.. <<     BIG REPORT : मंदसौर भाजपा महिला मोर्चा की नई जिला.. <<     KHABAR : लायंस क्लब मनासा की अनुकरणीय पहल, अंचल का.. <<     VIDEO: जंतर-मंतर पर हजारों युवाओं का हल्लाबोल!.. <<     KHABAR : केन-बेतवा परियोजना पर सियासत गरम, सीएम.. <<     KHABAR : दिन में रैकी, रात में शटर उचकाकर चोरी,.. <<     KHABAR : देवरी खवासा के अभिषेक राठौर ने IIIT सूरत से.. <<     BIG NEWS : नीमच में संतों का विशाल समागम, 22 राज्यों.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन का दिखा देसी अंदाज, बीच.. <<     KHABAR : महाकाल मंदिर क्षेत्र में 16 मकानों पर चला.. <<     BIG NEWS : अब अपराधियों की खैर नहीं, मालवा की मंदसौर.. <<     BIG NEWS : नंबर- 2 खेल मैदान को लेकर असमंजस, निर्माण.. <<     SHOK SAMACHAR : समाजसेवी शेख अली हुसैन बंदूकवाला का.. <<     WEATHER REPORT: MP में 24 घंटे भारी! 3 सिस्टम एक्टिव, 2 जिलों.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 28, 2023, 11:45 am
NEWS : सुवालका कलाल समाज भीलवाड़ा चित्तौड़गढ़ राजसमंद के तत्वावधान कोटड़ी में पावणा रीत का कार्यक्रम आयोजित, नवविवाहित जोड़ों को दिए प्रमाण-पत्र, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। सुवालका कलाल समाज भीलवाड़ा चित्तौड़गढ़ राजसमंद के तत्वावधान कोटड़ी में 15 व 16 फरवरी को आयोजित तुलसी विवाह एवं सामूहिक विवाह सम्मेलन का पावणा रीत कार्यक्रम आज कोटड़ी श्याम चारभुजा नाथ मंदिर प्रांगण में आयोजित हुआ।
सर्वप्रथम सुवालका समाज के समाज रत्न व सामूहिक विवाह सम्मेलन के धर्म पिता शांतिलाल सुवालका सुरास वाले को ऊपरणा ओडा़कर स्मृति चिन्ह भेंट किया।
समाज के अध्यक्ष लोकेश सुवालका राशमी ने बताया कि नवविवाहित जोड़े के लिए पावणा रीत का कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें वर और वधु को श्री चारभुजा नाथ कोटडी श्याम की तस्वीर दी गई। नवविवाहित जोड़ों को उनका विवाह प्रमाण पत्र भी बनवा कर दिया गया। समाज के इस ऐतिहासिक तुलसी विवाह एवं सामूहिक विवाह सम्मेलन में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वाले सभी भामाशाओं का समाज अध्यक्ष लोकेश सुवालका राशमी ने हार्दिक आभार प्रकट किया। नवविवाहित जोड़ों को एक कंबल और एक बेडशीट सप्रेम भेंट की गई। सुवालका समाज की तरफ से कोटड़ी चारभुजा नाथ मंदिर में धर्मशाला में भवन निर्माण के लिए 351000 का चेक मंदिर समिति को सप्रेम भेंट किया। इस मौके पर सैकड़ों समाजजन मौजूद रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE