BREAKING NEWS
बड़नगर में पारदी गैंग का पर्दाफाश, दो आरोपी.. <<     KHABAR : विकास कार्यों की मांग को लेकर ग्राम.. <<     VIDEO NEWS: संभल हिंसा के कथित मास्टरमाइंड पर बड़ा.. <<     BIG REPORT : मंदसौर भाजपा महिला मोर्चा की नई जिला.. <<     KHABAR : लायंस क्लब मनासा की अनुकरणीय पहल, अंचल का.. <<     VIDEO: जंतर-मंतर पर हजारों युवाओं का हल्लाबोल!.. <<     KHABAR : केन-बेतवा परियोजना पर सियासत गरम, सीएम.. <<     KHABAR : दिन में रैकी, रात में शटर उचकाकर चोरी,.. <<     KHABAR : देवरी खवासा के अभिषेक राठौर ने IIIT सूरत से.. <<     BIG NEWS : नीमच में संतों का विशाल समागम, 22 राज्यों.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन का दिखा देसी अंदाज, बीच.. <<     KHABAR : महाकाल मंदिर क्षेत्र में 16 मकानों पर चला.. <<     BIG NEWS : अब अपराधियों की खैर नहीं, मालवा की मंदसौर.. <<     BIG NEWS : नंबर- 2 खेल मैदान को लेकर असमंजस, निर्माण.. <<     SHOK SAMACHAR : समाजसेवी शेख अली हुसैन बंदूकवाला का.. <<     WEATHER REPORT: MP में 24 घंटे भारी! 3 सिस्टम एक्टिव, 2 जिलों.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 28, 2023, 12:37 pm
NEWS : एटीबीएफ की दोनों कार्यकारिणी ने ली शपथ, समाज सेवी डॉ जे एम जैन के मुख्य आतिथ्य एवं संस्थापक सुनील ढीलीवाल की अध्यक्षता में कार्यक्रम संपन्न, पढ़े खबर  

Share On:-

निंबाहेड़ा। रक्तदान और अन्य सामाजिक कार्यों के लिए काम कर रही संस्था एटीबीएफ की पुरुष और महिला इकाइयों का शपथ ग्रहण कार्यक्रम नेत्रदान में कीर्तिमान बना चुके समाज सेवी डॉ जे एम जैन के मुख्य आतिथ्य एवं संस्थापक सुनील ढीलीवाल की अध्यक्षता में एक सादे समारोह में संपन्न हुआ।
यह जानकारी देते हुए संरक्षक डॉ कमल नाहर ने बताया कि समारोह में बतौर विशिष्ट अतिथि जिलाध्यक्ष अनिल भूतड़ा एवं महिला जिलाध्यक्ष वर्षा कृपलानी उपस्थित थे।
 
पुरुष इकाई के लिए अध्यक्ष मनीष खेरोदिया के साथ सचिव श्यामसुंदर मूंदडा, उपाध्यक्ष विपुल शारदा और पुष्कर सोनी, सह सचिव आदित्य आंजना और कमलेश बनवार, कोषाध्यक्ष दिलीप हिंगड़, संगठन मंत्री बाबूलाल सिंघवी और सपन अग्रवाल, प्रचार प्रसार मंत्री विनोद नागोरी और कैलाश सेन के साथ कार्यकारिणी सदस्य अखिलेश जैन, दीपक अग्रवाल, विपुल शारदा, अनिल कृपलानी, यश शारदा, कमलेश वैष्णव, प्रह्लाद राजौरा, अभय माहेश्वरी, जगदीश माली, हेमेंद्र खंगारोत, पृथ्वीराज मीणा, विकास मुंदडा, विनोद आंचलिया, नितिन व्यास और ओम नाथ ने शपथ ली।

महिला इकाई के लिए जोत्स्ना वीरबाल के साथ उपाध्यक्ष सरोज शारदा, अनीता सोनी, स्वर्णलता जैन, एवं कल्पना चेलावत, सचिव गरिमा अग्रवाल, सह सचिव पारुल शारदा एवं शिखा शारदा, कोषाध्यक्ष रश्मि पटवा, प्रचार प्रसार आयोजन सचिव भावना वीरवाल एवं विनीता मेहता के साथ कार्यकारिणी सदस्य आशू माहेश्वरी, विजया जोशी, ममता नागोरी, प्रियंका जेतावत, भगवती शर्मा, आशा भाणावत, प्रीती सर्वा, अनामिका जैन, हिमानी कृपलानी, दीपिका शारदा, पायल मंघनानी, तृत्प्ति कुमावत, पूजा जेठवानी और नेहा जैन ने शपथ ली।

समारोह को संबोधित करते हुए संस्थापक ढीलीवाल ने कहा कि एटीबीएफ की ओर से अब तक 18000 से ज्यादा ब्लड यूनिट रक्तदान किया जा चुका है तथा संस्था की ओर से 12 साल से कम उम्र की लड़कियों एवं थैलेसीमिया के रोगियों को बिना रिप्लेसमेंट के रक्तदान दिया जाता है। साथ ही प्रतिदिन 8 से 10 यूनिट लाइव डोनेशन होते रहे है।

समारोह में वरिष्ठ पत्रकार भजन जिज्ञासु, पेंशनर समाज के एजाज अहमद, लायंस क्लब के जी आर गर्ग और अरविंद मुंदडा, ब्रह्माकुमारी संस्थान से शिवली दीदी, एटीबीएफ जिला सचिव राहुल, कपासन ब्लॉक अध्यक्ष चेतन शर्मा, चित्तौड़गढ़ कोर्डिनेटर सुरेन्द्र टेलर, बौद्धिक विचार मंच के दिलीप पामेचा, हेल्प सोसाइटी की एकता सोनी, पार्षद शबाना खान, मानवाधिकार क्लब की शिखा जैन, महावीर इंटरनेशनल पद्मिनी की प्रीति खेरोदिया, जैनम ग्रुप की डिंपल मारू, पल्लवन संस्था के हिमांशु बैरवा, डॉ आर आर विश्नोई, भारत विकास परिषद के दिलीप सिंह, रोटरी क्लब अध्यक्ष पियूष शारदा, उंमग फाउंडेशन के कुलदीप, जैन सोशल ग्रुप के अशोक जैन सहित अन्य अतिथि एवं एटीबीएफ के सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ नाहर ने किया एवं आभार अखिलेश जैन ने दिया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE