BREAKING NEWS
बड़नगर में पारदी गैंग का पर्दाफाश, दो आरोपी.. <<     KHABAR : विकास कार्यों की मांग को लेकर ग्राम.. <<     VIDEO NEWS: संभल हिंसा के कथित मास्टरमाइंड पर बड़ा.. <<     BIG REPORT : मंदसौर भाजपा महिला मोर्चा की नई जिला.. <<     KHABAR : लायंस क्लब मनासा की अनुकरणीय पहल, अंचल का.. <<     VIDEO: जंतर-मंतर पर हजारों युवाओं का हल्लाबोल!.. <<     KHABAR : केन-बेतवा परियोजना पर सियासत गरम, सीएम.. <<     KHABAR : दिन में रैकी, रात में शटर उचकाकर चोरी,.. <<     KHABAR : देवरी खवासा के अभिषेक राठौर ने IIIT सूरत से.. <<     BIG NEWS : नीमच में संतों का विशाल समागम, 22 राज्यों.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन का दिखा देसी अंदाज, बीच.. <<     KHABAR : महाकाल मंदिर क्षेत्र में 16 मकानों पर चला.. <<     BIG NEWS : अब अपराधियों की खैर नहीं, मालवा की मंदसौर.. <<     BIG NEWS : नंबर- 2 खेल मैदान को लेकर असमंजस, निर्माण.. <<     SHOK SAMACHAR : समाजसेवी शेख अली हुसैन बंदूकवाला का.. <<     WEATHER REPORT: MP में 24 घंटे भारी! 3 सिस्टम एक्टिव, 2 जिलों.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 28, 2023, 3:59 pm
NEWS : राष्ट्रधर्म की कर्तव्य निष्ठा पर पुत्र बलिदान करने वाली वीरांगना पन्ना धाय के पैनोरमा निर्माण के लिए भूमि आवंटन के आदेश जारी, शीघ्र होगा निर्माण, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पांडोली में मां पन्नाधाय पैनोरमा की जमीन आवंटित करने के संदर्भ में राजस्थान सरकार के नगरीय विकास विभाग शासन सचिव ने आदेश जारी किए 8 मार्च को मां पन्नाधाय के जन्मदिवस के पूर्व सरकार ने यह आदेश जारी किया है।
चितौड़गढ़ प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के इंदिरा गांधी स्टेडियम जनसभा के दौरान राज्यमंत्री ने त्याग एवं बलिदान की मूरत मां पन्नाधाय गुर्जर के पैनोरमा निर्माण के लिए स्वीकृति प्रदान करने का आग्रह किया था जिस पर मुख्यमंत्री ने राज्यमंत्री को कहा की यह विभाग आपके पास है जब भी आप प्रस्ताव देंगे स्वीकृति प्रदान की जाएगी। इसके पश्चात उन्होंने पैनोरमा निर्माण की स्वीकृति हेतु लगातार प्रयासरत रहे थे, जिस पर मुख्यमंत्री ने पिछले दिनों मां पन्नाधाय पैनोरमा के निर्माण की घोषणा कर 4 करोड़ की राशि स्वीकृत की थी।
जयपुर प्रवास पर रहे राजस्थान धरोहर प्राधिकरण बोर्ड के अध्यक्ष सुरेंद्रसिंह जाड़ावत ने बताया की नगरीय विकास विभाग राजस्थान सरकार द्वारा कला एवं संस्कृति विभाग द्वारा राजस्थान धरोहर प्राधिकरण बोर्ड जयपुर को चित्तौड़गढ़ जिले के राजस्व ग्राम पांडोली में पन्नाधाय पैनोरमा हेतु निशुल्क भूमि आवंटन के क्रम में खसरा नंबर 564 क्षेत्रफल 8.30 सेक्टर में से 150 × 100 वर्ग मीटर 1.50 हेक्टर भूमि पन्नाधाय पैनोरमा निर्माण हेतु भूमि उपयोग की सुनिश्चितता न्यास स्तर पर किए जाने की स्वीकृति प्रदान हुई है राज्यमंत्री ने बताया की अनगढ़ बावजी पैनोरमा एवं मां पन्नाधाय पैनोरमा के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू हो गई है जमीन आवंटन होने से शीघ्र ही निर्माण कार्य शुरू हो सकेगा जिससे गुर्जर समाज कि राष्ट्रमाता मां पन्नाधाय गुर्जर का पैनोरमा शीघ्र बंन कर तैयार होगा आगामी 8 मार्च को मां पन्नाधाय का जन्मदिवस के पूर्व भूमि आवंटन आदेश जारी करने पर समस्त गुर्जर समुदाय ने हर्ष जताते हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व राज्यमंत्री सुरेंद्र सिंह जाड़ावत का आभार व्यक्त किया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE