BREAKING NEWS
बड़नगर में पारदी गैंग का पर्दाफाश, दो आरोपी.. <<     KHABAR : विकास कार्यों की मांग को लेकर ग्राम.. <<     VIDEO NEWS: संभल हिंसा के कथित मास्टरमाइंड पर बड़ा.. <<     BIG REPORT : मंदसौर भाजपा महिला मोर्चा की नई जिला.. <<     KHABAR : लायंस क्लब मनासा की अनुकरणीय पहल, अंचल का.. <<     VIDEO: जंतर-मंतर पर हजारों युवाओं का हल्लाबोल!.. <<     KHABAR : केन-बेतवा परियोजना पर सियासत गरम, सीएम.. <<     KHABAR : दिन में रैकी, रात में शटर उचकाकर चोरी,.. <<     KHABAR : देवरी खवासा के अभिषेक राठौर ने IIIT सूरत से.. <<     BIG NEWS : नीमच में संतों का विशाल समागम, 22 राज्यों.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन का दिखा देसी अंदाज, बीच.. <<     KHABAR : महाकाल मंदिर क्षेत्र में 16 मकानों पर चला.. <<     BIG NEWS : अब अपराधियों की खैर नहीं, मालवा की मंदसौर.. <<     BIG NEWS : नंबर- 2 खेल मैदान को लेकर असमंजस, निर्माण.. <<     SHOK SAMACHAR : समाजसेवी शेख अली हुसैन बंदूकवाला का.. <<     WEATHER REPORT: MP में 24 घंटे भारी! 3 सिस्टम एक्टिव, 2 जिलों.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 28, 2023, 5:55 pm
KHABAR : आचार्य श्री विश्वरत्न सागर सुरीश्वर जी महाराज साहब के अमृत प्रवचन आज, शाम को भजन संध्या, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। श्री जैन श्वेतांबर भीड़ भजन पार्श्वनाथ मंदिर ट्रस्ट श्री संघ नीमच के तत्वावधान में आयोजित अष्टानिका महोत्सव की श्रृंखला में पुस्तक बाजार स्थित भीडभंजन पार्श्वनाथ मंदिर परिसर में गुरु नवरत्न कृपा पात्र युवा हृदय सम्राट परम पूज्य आदरणीय विश्वरत्न सागर सुरीश्वर जी महाराज आदि ठाणा 21, साध्वी नयप्रज्ञा श्रीजी, परम पूज्य मुक्ति प्रिया श्री जी महाराज साहब, निधि रेखा श्रीजी मसा आदि ठाणा 13 के सान्निध्य तथा श्री जैन श्वेतांबर भीड़भंजन पार्श्वनाथ मंदिर ट्रस्ट श्रीसंघ नीमच के तत्वावधान में अष्टान्हीका महोत्सव, अंजली बोहरा की भगवती दीक्षा, नूतन आराधना भवन का उद्घाटन सहित विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया जा रहा है। महोत्सव की श्रृंखला में श्री जैन श्वेतांबर भीड़भंजन पार्श्वनाथ मंदिर ट्रस्ट श्रीसंघ नीमच के अध्यक्ष अनिल नागौरी, सचिव मनीष कोठारी ने बताया कि अष्टानिका महोत्सव की श्रृंखला में इसके साथ ही आज 1 मार्च बुधवार सुबह 9 बजे आचार्य विश्व रत्नासागर सुरीश्वर जी महाराज साहब के अमृत प्रवचन आयोजित होंगे। इसके साथ ही दीक्षार्थी के वस्त्रों पर केसर, स्वास्तिक का कार्यक्रम तथा रात्रि 7ः30 बजे बाल गायिका आदिति कोठारी इंदौर की भक्ति संध्या सह विविध मंडलों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुतियां मिडिल स्कूल मैदान पर दी जाएगी। कार्यक्रम की श्रृंखला में 2 मार्च को सुबह 8ः30 बजे जैन भवन से अंजली बोहरा की दीक्षा के निमित्त की भव्य वर्षी दान शोभायात्रा, दोपहर 11ः45 बजे जैन भवन मिडिल स्कूल ग्राउंड पर स्वामी वात्सल्य, सांय 7ः30 बजे दीक्षार्थी विदाई में अभिनंदन समारोह में  संगीतकार देवेंद्र पंवार मिडिल स्कूल ग्राउंड सांस्कृतिक रंगमंच पर अपनी धार्मिक सांस्कृतिक प्रस्तुति देंगे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE