BREAKING NEWS
बड़नगर में पारदी गैंग का पर्दाफाश, दो आरोपी.. <<     KHABAR : विकास कार्यों की मांग को लेकर ग्राम.. <<     VIDEO NEWS: संभल हिंसा के कथित मास्टरमाइंड पर बड़ा.. <<     BIG REPORT : मंदसौर भाजपा महिला मोर्चा की नई जिला.. <<     KHABAR : लायंस क्लब मनासा की अनुकरणीय पहल, अंचल का.. <<     VIDEO: जंतर-मंतर पर हजारों युवाओं का हल्लाबोल!.. <<     KHABAR : केन-बेतवा परियोजना पर सियासत गरम, सीएम.. <<     KHABAR : दिन में रैकी, रात में शटर उचकाकर चोरी,.. <<     KHABAR : देवरी खवासा के अभिषेक राठौर ने IIIT सूरत से.. <<     BIG NEWS : नीमच में संतों का विशाल समागम, 22 राज्यों.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन का दिखा देसी अंदाज, बीच.. <<     KHABAR : महाकाल मंदिर क्षेत्र में 16 मकानों पर चला.. <<     BIG NEWS : अब अपराधियों की खैर नहीं, मालवा की मंदसौर.. <<     BIG NEWS : नंबर- 2 खेल मैदान को लेकर असमंजस, निर्माण.. <<     SHOK SAMACHAR : समाजसेवी शेख अली हुसैन बंदूकवाला का.. <<     WEATHER REPORT: MP में 24 घंटे भारी! 3 सिस्टम एक्टिव, 2 जिलों.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 28, 2023, 6:01 pm
KHABAR : आचार्य श्री विश्वरत्न सागर सुरीश्वर जी महाराज के मंगल प्रवेश में उमड़ा जनसैलाब, आचार्य श्री ने कहा- अष्टानिका महोत्सव, मंदिर ध्वजा दर्शन सर्वकल्याणकारी होता है, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। मंदिर दर्शन श्रेष्ठ होता है। ध्वजादर्शन मंदिर दर्शन का प्रथम प्रवेश द्वार होता है। परमात्मा की चढ़ती ध्वजा, बैठते परमात्मा का दर्शन करना, संयमी आत्मा को राजो हरण देते क्षण का दर्शन करना महान पुण्यकारी होता है।

मंदिर ध्वजा विध्न का नाश और शांति समृद्धि का वास वाली  होती है। मंदिर दर्शन सर्व कल्याणकारी होता है ।यह बात    आचार्य  श्री विश्व रत्न सागर सुरीश्वर जी महाराज  साहब ने कही ।वे श्री जैन श्वेतांबर भीड़ भंजन पार्श्वनाथ मंदिर ट्रस्ट श्री संघ नीमच के तत्वावधान में आयोजित अष्टानिका महोत्सव की श्रृंखला में मिडिल स्कुल मैदान के समीप जैन भवन में मंगलवार सुबह आयोजित श्री भीड़ भंजन पारसनाथ मंदिर ध्वजा महापूजा में उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए बोल रहे थें ।उन्होंने कहा कि किसी भी धार्मिक अनुष्ठान का फल कभी निष्फल नहीं जाता है। वह अवश्य मिलता ही है। इससे कष्टों का संहार होता है। और संकट टल जाते हैं।  

धर्म सभा में उत्तम रत्न सागर जी महाराज ने कहा कि इस संसार में मांगलिक कार्य युद्ध और रेल सभी ध्वजा से गति प्राप्त करते हैं। मंदिर में ध्वजा से अष्टानिका महोत्सव  को भी गति मिली है। संत भवन निर्माण का धर्म लाभ कोठारी परिवार ने लिया है जो सभी के लिए गौरव की बात है। जिनालय श्री संघ की धरोहर होते हैं। न्यायालय में गलती की सजा मिलती है माफी नहीं मिलती ।जहां जाने पर सारे गुनाह माफ हो जाते हैं उसे जिनालय कहते हैं। श्री संघ अध्यक्ष अनिल नागौरी ने कहा कि कोई भी धार्मिक अनुष्ठान हो श्री संघ सदैव सहयोग के लिए सजगता के साथ सक्रिय होकर तत्परता से अपनी सेवाएं प्रदान करेगा।सरोज बहन चौधरी ने गुरुवर का करते स्वागत हम स्वागत गीत प्रस्तुत किया गुरु वंदना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। गुरुदेव की शोभा यात्रा पुस्तक बाजार स्थित मंदिर से जैन भवन पहुंची जहां बड़ी शांति  श्रवण कर सभी ने आशीर्वाद ग्रहण किया।मंदिर में शाम को कुमारपाल महाराजा की आरती की गई। धर्म सभा में तेजपाल चौधरी अशोक चौधरी राजेश जयंत चौधरी आदि धर्म लाभार्थी परिवार का श्री संघ पदाधिकारियों द्वारा साल श्रीफल मोती माला से सम्मान किया गया। विधी कारक भजन गायक कलाकार पंकज जैन झारडा उज्जैन ने  मंत्रोच्चार के साथ पुजा विधान करवाया। इस अवसर पर पाठ पर चंदन अक्षत पान फल निवेद्य श्रीफल से रंगोली सजाई गई। इस अवसर पर पंकज जैन ने ध्वजा महोत्सव आया है खुशियों का रंग लाया है, मेरे तन में पारसनाथ मेरे मन में पारसनाथ रोम रोम में समाया पारसनाथ है आदि विभिन्न भजन प्रस्तुत किए गए।

इस अवसर पर गुरु नवरत्न कृपा पात्र युवा हृदय सम्राट परम पूज्य आदरणीय श्री विश्वरत्न सागर सुरीश्वर जी महाराज आदि ठाणा21, साध्वी नयप्रज्ञा  श्रीजी ,परम पूज्य मुक्ति प्रिया श्री जी महाराज साहब, निधि रेखा श्री जी मसा आदि ठाणा 13 के सानिध्य तथा श्री जैन श्वेतांबर भीड़भंजन पाश््रवनाथ मंदिर ट्रस्ट श्रीसंघ नीमच के तत्वावधान में अष्टान्हीका महोत्सव, अंजली बोहरा की भागवती दीक्षा, नूतन आराधना भवन  का उद्घाटन कार्यक्रम के उपलक्ष्य में भीड़ भंजन  मंदिर वार्षिक ध्वजा, सहीत विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों का  आयोजन किया गया है। 

श्री जैन श्वेतांबर भीड़भंजन पार्श्वनाथ मंदिर ट्रस्ट श्रीसंघ नीमच के अध्यक्ष अनिल नागौरी ,सचिव मनीष कोठारी ने बताया कि 28 फरवरी मंगलवार सुबह पुस्तक बाजार श्री भीड़भंजन मंदिर पर श्री संघ द्वारा सुबह ध्वजा महोत्सव के निमित्त पुस्तक बाजार स्थित नवनिर्मित आराधना भवन एवं भीड़ भंजन पारसनाथ मंदिर को आकर्षकघ् रंग-बिरंगे फूलों की बांदरवाल से सजाया गया है। इसके साथ ही  28 फरवरी 2023 को सुबह 7ः30 बजे नवकारसी, 8ः30 बजे निरोगधाम के समीप 37 विकासनगर 14 /2 से आचार्य श्री का भव्य नगर प्रवेश सामैया जुलूस प्रारंभ  हुआ। प्रातः 10 बजे वार्षिक ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। 28 मार्च को शाम 6ः30 बजे मुमुक्षु दीक्षार्थी अंजलि बोहरा की भव्य बिंदोली पुस्तक बाजार भीड़ भंजन पार्श्वनाथ मंदिर से निकाली गई। जैन भवन पहुंचकर चौबीसी धार्मिक कार्यक्रम में परिवर्तित हो गई। कार्यक्रम का संचालन श्री संघ सचिव मनीष कोठारी ने किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE