BREAKING NEWS
बड़नगर में पारदी गैंग का पर्दाफाश, दो आरोपी.. <<     KHABAR : विकास कार्यों की मांग को लेकर ग्राम.. <<     VIDEO NEWS: संभल हिंसा के कथित मास्टरमाइंड पर बड़ा.. <<     BIG REPORT : मंदसौर भाजपा महिला मोर्चा की नई जिला.. <<     KHABAR : लायंस क्लब मनासा की अनुकरणीय पहल, अंचल का.. <<     VIDEO: जंतर-मंतर पर हजारों युवाओं का हल्लाबोल!.. <<     KHABAR : केन-बेतवा परियोजना पर सियासत गरम, सीएम.. <<     KHABAR : दिन में रैकी, रात में शटर उचकाकर चोरी,.. <<     KHABAR : देवरी खवासा के अभिषेक राठौर ने IIIT सूरत से.. <<     BIG NEWS : नीमच में संतों का विशाल समागम, 22 राज्यों.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन का दिखा देसी अंदाज, बीच.. <<     KHABAR : महाकाल मंदिर क्षेत्र में 16 मकानों पर चला.. <<     BIG NEWS : अब अपराधियों की खैर नहीं, मालवा की मंदसौर.. <<     BIG NEWS : नंबर- 2 खेल मैदान को लेकर असमंजस, निर्माण.. <<     SHOK SAMACHAR : समाजसेवी शेख अली हुसैन बंदूकवाला का.. <<     WEATHER REPORT: MP में 24 घंटे भारी! 3 सिस्टम एक्टिव, 2 जिलों.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 28, 2023, 6:19 pm
BIG NEWS : कुछ ठीक नहीं चल रहा तो भी वाह-वाह कर सकते हैं, सब कुछ ठीक है तो भी हाय हाय कर सकते हैं- शिवानी दीदी, 2 घंटे तक आध्यात्मिक सभा में रहा पिन ड्राप सायलेंस, पढ़े अब्दुल अली ईरानी के साथ पवन राव शिंदे की खबर

Share On:-

नीमच। हमारे जीवन में परिस्थिति आती है और चली जाती है। हर कर्म और संस्कार हमारे साथ जाता है। हमारा हाल-चाल परिस्थिति पर निर्भर नहीं है। कुछ ठीक नहीं चल रहा तो भी वाह-वाह कर सकते हैं। सब कुछ ठीक है तो भी हाय हाय कर सकते हैं। हम जो सोचते उसका असर शरीर पर पड़ता है। हमारे मन को हम नियंत्रित कर सकते हैं। यह बात दिनांक 27 फरवरी को आयोजित बीके शिवानी दीदी ने खुशियां आपका इंतजार कर रही हैं कार्यक्रम के दौरान अपने संबोधन में कही। 

ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा आयोजित पावन धाम के समीप पुरानी नगर पालिका के विशाल मैदान में खचाखच भरी सभा में ऐसा सन्‍नाटा कि चुटकी की आवाज भी सुनाई दे जाए। ये तो सिर्फ देवदूत के समान, चैतन्य फरिश्‍ता बीके शिवानी दीदी की ही देन हो सकती है। कार्यक्रम की शुरूआत बहन वंदना सोनी, भूमिका बोरीवाल व इशा सोनी के सुंदर स्वागत नृत्य से हुई। विश्व शांति की ज्योत जगा लो गीत की प्रतिध्वनि में सांसद सुधीर गुप्‍ता, राजस्थान के पूर्व केबिनेट मंत्री श्रीचन्द कृपलानी, नपा अध्यक्ष  स्वाति चौपड़ा, ग्रुप सेंटर के डीआईजी एसएल खूप, आरटीसी के डीआईजी अनमोल सूद, उद्योगपति डीएस चौरड़िया, संतोष चौपड़ा व वासुदेव गर्ग ने इस आयोजन की सर्वाधिक चर्चित विश्व प्रतिभा ब्रह्माकुमारी शिवानी दीदी के नेतृत्व में दीप प्रज्‍जवलित किये। सांसद सुधीर गुप्‍ता व नगर पालिका अध्यक्ष ने शिवानी दीदी का स्वागत सत्कार करके मोमेन्टो भेंट किया। 

शिवानी दीदी ने 2 घण्टे से अधिक के अपने संबोधन में सारगर्भित रूप में यही समझाया कि हम जीवन में किए जाने वाले प्रत्येक कर्म तो करते ही रहते हैं, लेकिन दिनों दिन व्यक्ति डिस्चार्ज होता जा रहा है। उसे अपने खुद के लिए समय नहीं है।धन कमाना अच्छा है, लेकिन आखरी समय साथ में जाने वाला आध्यात्मिक धन तो कमा नहीं पा रहे। सबसे मिलने की फुर्सत है किन्तु खुद से नहीं मिल पा रहे है। 

ऐसे अनेकानेक व्यक्तिगत, पारिवारिक व सामाजिक महत्वपूर्ण टिप्‍स समझाकर 
शिवानी दीदी ने पूरी सभा को इतना तल्‍लीन कर दिया कि दो घण्टे से अधिक समय तक 10 हजार से अधिक की सभा में कोई अपने स्थान से एक बार भी नहीं उठा।शिवानी दीदी ने शक्तिशाली संकल्पों के विचार देकर हरेक को सुख-शांति की बहुत गहरी अनुभूति करवा दी। पिन ड्राप सायलेंस.. एकदम सन्‍नाटा.. ऐसा लग रहा था उस विशाल मैदान में केवल शिवानी दीदी हैं और उनकी आवाज है। कार्यक्रम में उपस्थित हर व्यक्ति शिवानी दीदी का कायल हो गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE