BREAKING NEWS
बड़नगर में पारदी गैंग का पर्दाफाश, दो आरोपी.. <<     KHABAR : विकास कार्यों की मांग को लेकर ग्राम.. <<     VIDEO NEWS: संभल हिंसा के कथित मास्टरमाइंड पर बड़ा.. <<     BIG REPORT : मंदसौर भाजपा महिला मोर्चा की नई जिला.. <<     KHABAR : लायंस क्लब मनासा की अनुकरणीय पहल, अंचल का.. <<     VIDEO: जंतर-मंतर पर हजारों युवाओं का हल्लाबोल!.. <<     KHABAR : केन-बेतवा परियोजना पर सियासत गरम, सीएम.. <<     KHABAR : दिन में रैकी, रात में शटर उचकाकर चोरी,.. <<     KHABAR : देवरी खवासा के अभिषेक राठौर ने IIIT सूरत से.. <<     BIG NEWS : नीमच में संतों का विशाल समागम, 22 राज्यों.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन का दिखा देसी अंदाज, बीच.. <<     KHABAR : महाकाल मंदिर क्षेत्र में 16 मकानों पर चला.. <<     BIG NEWS : अब अपराधियों की खैर नहीं, मालवा की मंदसौर.. <<     BIG NEWS : नंबर- 2 खेल मैदान को लेकर असमंजस, निर्माण.. <<     SHOK SAMACHAR : समाजसेवी शेख अली हुसैन बंदूकवाला का.. <<     WEATHER REPORT: MP में 24 घंटे भारी! 3 सिस्टम एक्टिव, 2 जिलों.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 28, 2023, 7:25 pm
KHABAR : नगर समस्या एवं सुझाव ग्रुप ने फूलों से सजा गुलदस्ता व गौतम बुद्ध की प्रतिमा प्रदान कर किया अंतराष्ट्रीय प्रेरक वक्ता शिवानी बहन का सम्मान, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। नगर समस्या एवं सुझाव ग्रुप द्वारा ब्रम्हाकुमारी संस्थान द्वारा आयोजित खुशियां आपका इंतजार कर रही है। कार्यक्रम के मंच पर अंतराष्ट्रीय प्रेरक वक्ता विश्व विभूति परम् सम्मानीय शिवानी दीदी को नीमच शहर के नगर समस्या एवं सुझाव ग्रुप द्वारा गुलाब के फूलों से सजा गुलदस्ता व आत्मज्ञान, संतुलन और आंतरिक शांति के प्रतीक गौतम बुद्ध की प्रतिमा प्रदान कर सम्मानित किया।
इस दौरान ग्रुप के एडमिन विवेक खण्डेलवाल सोनू, एएसपी सुंदरसिंह कनेश, डॉ दीपक सिंहल व कांट्रेक्टर अशफाक अहमद मौजूद थे।
एडमिन खण्डेलवाल ने बताया कि शिवानी बहन, वरिष्ठ राजयोग शिक्षक तथा प्रेरक वक्ता हैं। मानव व्यवहार से सम्बंधित विषयों पर आपके कार्यक्रमों ने लाखों लोगों के जीवन बदला है। उनका सम्मान कर एनएसएसजी ग्रुप गौरवान्वित है।
ब्रम्हाकुमारी संस्थान के बीके सुरेन्द्र भाई व उनकी संस्था द्वारा ग्रुप को इतना सुनहरा अवसर प्रदान कर कृतार्थ किया। हमें खुशी है कि अध्यात्म जीवन से जुड़ परिवार और समाज के बीच रहते हुए सभी दुखों से मुक्ति तथा तनाव मुक्त जीवन कैसे जिया जाए के गुर सिखाने वाली अंतराष्ट्रीय प्रेरक वक्ता, विश्व विभूति परम् सम्मानीय शिवानी दीदी का सम्मान करने का हमें अवसर मिला।
खण्डेलवाल ने बताया कि शिवानी दीदी द्वारा जिंदगी को आसान बनाने के लिये उनके द्वारा बताये टीप्स तनाव मुक्त व खुश रहने, सकारात्मक चिंतन व आंतरिक शक्तियों के विकास के लिए हमे मार्ग प्रसस्त कर मन की शांति के लिए सामुहिक राजयोग मैडिटेशन का अभ्यास भी कराया। और साथ ही क़ाबिले तारीफ व एकाग्रचित्त अंदाज से हमें फरिश्ते की राह पर चलते हुवे मौन धारण करवाकर बंगला नम्बर 60 के मैदान में मौजूद हजारों की संख्या में पधारे जनमानस को रोशनी दिखाते हुवे गंतव्य तक पहुंचाने का जो कार्य किया है उसे नीमच सालों साल याद रखेगा।
खण्डेलवाल ने कहा कि उम्मीद है यह आयोजन से मिले मार्गदर्शन व राजयोग मेडिटेशन कोर्स करने के बाद जनमानस को तनाव मुक्त, खुशहाल जीवन शैली सिखाने में कारगर सिद्ध होगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE