BREAKING NEWS
बड़नगर में पारदी गैंग का पर्दाफाश, दो आरोपी.. <<     KHABAR : विकास कार्यों की मांग को लेकर ग्राम.. <<     VIDEO NEWS: संभल हिंसा के कथित मास्टरमाइंड पर बड़ा.. <<     BIG REPORT : मंदसौर भाजपा महिला मोर्चा की नई जिला.. <<     KHABAR : लायंस क्लब मनासा की अनुकरणीय पहल, अंचल का.. <<     VIDEO: जंतर-मंतर पर हजारों युवाओं का हल्लाबोल!.. <<     KHABAR : केन-बेतवा परियोजना पर सियासत गरम, सीएम.. <<     KHABAR : दिन में रैकी, रात में शटर उचकाकर चोरी,.. <<     KHABAR : देवरी खवासा के अभिषेक राठौर ने IIIT सूरत से.. <<     BIG NEWS : नीमच में संतों का विशाल समागम, 22 राज्यों.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन का दिखा देसी अंदाज, बीच.. <<     KHABAR : महाकाल मंदिर क्षेत्र में 16 मकानों पर चला.. <<     BIG NEWS : अब अपराधियों की खैर नहीं, मालवा की मंदसौर.. <<     BIG NEWS : नंबर- 2 खेल मैदान को लेकर असमंजस, निर्माण.. <<     SHOK SAMACHAR : समाजसेवी शेख अली हुसैन बंदूकवाला का.. <<     WEATHER REPORT: MP में 24 घंटे भारी! 3 सिस्टम एक्टिव, 2 जिलों.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 1, 2023, 11:14 am
HDFC_FRAUD : क्या बैंक में सभी लॉकर सुरक्षित है ? सभी के अग्रीमेंट, चाबियां ठिकाने है ? बेनामी लॉकर तो नहीं दिए गए, पढ़े जर्नलिस्ट मुस्तफा हुसैन की ये ख़ास रिपोर्ट 

Share On:-

नीमच एचडीएफसी बैंक में बैंक के बड़े अफसर ऐसा दिखाने का प्रयास कर रहे है जैसे सबकुछ सामान्य हो गया है, लेकिन हकीकत कुछ और है अंदर खाने एचडीएफसी बैंक की नीमच शाखा में बहुत कुछ चल रहा है 

जानकारों की माने तो करीब साढ़े 6 करोड़ का फ्रॉड सामने आने के बाद बैंक के अफसर चुपचाप इस मामले को सेटल करने में लगे रहे, वो तो वॉइस ऑफ़ एमपी ने जब इस राज़ को फाश किया तब जाकर बैंक के अफसर कोतवाली थाने पहुंचे और एफआईआर दर्ज करवाई  लेकिन इस एफआईआर के बाद भी सबकुछ गोलमाल है 

सूत्रों से पता चला है की एचडीएफसी बैंक ने 3 अफसरों की एक विजलेंस टीम को नीमच भेजा हुआ है, वही बैंक के क्लस्टर हैड नवीन पटेल भी नीमच में ही डेरा डाले हुए है वही बैंक ने नए ब्रांच मैनेजर के तौर पर संदीप कुमार को जिम्मेवारी दे दी है लेकिन पब्लिक्ली अभी कपिल चौबे को बिठा रखा है 

जानकारों की माने तो ऐसा बहुत कुछ है जो एचडीएफसी बैंक पुलिस और मीडिया से छुपा रहा है इस मामले में सूत्रों का कहना है की बैंक की इंटरनल ओडिट में क्या बैंक में सबकुछ सामान्य मिला, क्या वाल्ट में रखना जाने वाले कॅश पूरा है ? उसमे कोई कमी नही है ? क्या बैंक में सभी लॉकर सुरक्षित है ? सभी के अग्रीमेंट, चाबियां ठिकाने है ? बेनामी लॉकर तो नहीं दिए गए, जिसमे KYC और AML की गाइडलाइंस तोड़ी गई हो ? बहुत से वाउचर और चेक तो गायब नहीं है, यदि सब कुछ ठीक है तो क्या बैंक अपनी ऑडिट रिपोर्ट और विजलेंस टीम की रिपोर्ट की एक एक कॉपी मीडिया को देगा ? या फिर एचडीएफसी बैंक मीडिया के सामने आकर अपनी बात कहेगा की बैंक में सबकुछ सामान्य है 

वही पुलिस के सूत्रों की माने तो आज कुछ देर बाद मैनेजर कपिल चौबे से पुलिस फिर पूछताछ कर सकती है

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE