BREAKING NEWS
बड़नगर में पारदी गैंग का पर्दाफाश, दो आरोपी.. <<     KHABAR : विकास कार्यों की मांग को लेकर ग्राम.. <<     VIDEO NEWS: संभल हिंसा के कथित मास्टरमाइंड पर बड़ा.. <<     BIG REPORT : मंदसौर भाजपा महिला मोर्चा की नई जिला.. <<     KHABAR : लायंस क्लब मनासा की अनुकरणीय पहल, अंचल का.. <<     VIDEO: जंतर-मंतर पर हजारों युवाओं का हल्लाबोल!.. <<     KHABAR : केन-बेतवा परियोजना पर सियासत गरम, सीएम.. <<     KHABAR : दिन में रैकी, रात में शटर उचकाकर चोरी,.. <<     KHABAR : देवरी खवासा के अभिषेक राठौर ने IIIT सूरत से.. <<     BIG NEWS : नीमच में संतों का विशाल समागम, 22 राज्यों.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन का दिखा देसी अंदाज, बीच.. <<     KHABAR : महाकाल मंदिर क्षेत्र में 16 मकानों पर चला.. <<     BIG NEWS : अब अपराधियों की खैर नहीं, मालवा की मंदसौर.. <<     BIG NEWS : नंबर- 2 खेल मैदान को लेकर असमंजस, निर्माण.. <<     SHOK SAMACHAR : समाजसेवी शेख अली हुसैन बंदूकवाला का.. <<     WEATHER REPORT: MP में 24 घंटे भारी! 3 सिस्टम एक्टिव, 2 जिलों.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 1, 2023, 6:49 pm
BIG NEWS : आचार्य श्री विश्वरत्न सागर सुरीश्वर जी के सान्निध्य में कल सुबह निकलेगी दीक्षार्थी अंजलि बोहरा की वर्षीदान शोभायात्रा, शाम को होगा विदाई अभिनंदन समारोह, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। श्री जैन श्वेतांबर भीड़ भंजन पार्श्वनाथ मंदिर ट्रस्ट श्री संघ नीमच के तत्वावधान में आयोजित अष्टानिका महोत्सव की श्रृंखला में मिडिल स्कूल मैदान स्थित जैन भवन सभागार में गुरु नवरत्न कृपा पात्र युवा हृदय सम्राट परम पूज्य आदरणीय श्री विश्वरत्न सागर सुरीश्वर जी महाराज आदि ठाणा 21, साध्वी नयप्रज्ञा श्रीजी, परम पूज्य मुक्ति प्रिया श्रीजी महाराज साहब, निधि रेखा श्रीजी मसा आदि ठाणा 13 के सान्निध्य तथा श्री जैन श्वेतांबर भीड़भंजन पाश््रवनाथ मंदिर ट्रस्ट श्रीसंघ नीमच के तत्वावधान में अष्टान्हीका महोत्सव, अंजली बोहरा की भगवती दीक्षा, नूतन आराधना भवन का उद्घाटन सहित विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया जा रहा है। 

श्री जैन श्वेतांबर भीड़भंजन पार्श्वनाथ मंदिर ट्रस्ट श्रीसंघ नीमच के अध्यक्ष अनिल नागौरी, सचिव मनीष कोठारी ने बताया कि अष्टानिका महोत्सव की श्रृंखला में कल 2 मार्च गुरुवार को सुबह 9 बजे आचार्य विश्व रत्नासागर सुरीश्वर जी महाराज साहब के सान्निध्य में जैन भवन से अंजली बोहरा की दीक्षा के निमित्त की भव्य वर्षी दान शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गो से निकलेगी। अंजली अपने हाथों से वर्षी दान करेगी। सुबह 11ः45 बजे जैन भवन मिडिल स्कूल ग्राउंड पर स्वामी वात्सल्य आयोजित होगा, जिसके मुख्य लाभार्थी सोभागमल कमलाबाई सुशील छाया नरेंद्र उषा विकास शालिनी आदित्य अमृता वर्षिता अनिकेत हितेस्या जैन इंदौर हर्षिता रोमित सुराणा पुना आर्यवीर ओजवीर सवीर लोढ़ा परिवार नीमच होंगे। सायं 7ः30 बजे दीक्षार्थी विदाई एवं अभिनंदन समारोह में संगीतकार देवेंद्र पंवार मिडिल स्कूल ग्राउंड सांस्कृतिक रंगमंच पर अपनी धार्मिक सांस्कृतिक प्रस्तुति देंगे।
कार्यक्रम की श्रृंखला में शुक्रवार 3 मार्च को सुबह 7 बजे भीडभंजन पारसनाथ जैन मंदिर से सकल संघ सहित अंजलि बोहरा दीक्षार्थी वीर पथ पर विजय प्रस्थान करेगी। सुबह 8 बजे दीक्षा विधि दीक्षा स्थली मिडिल स्कूल ग्राउंड जैन भवन के पास नीमच पर प्रारंभ होगी। आचार्य भगवंत एवं नूतन साध्वी जी महाराज साहब के पगलिये 4 मार्च को सुबह 7ः30 बजे लाभार्थी परिवार के निवास स्थान पर होंगे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE