BREAKING NEWS
BIG REPORT : मंदसौर भाजपा महिला मोर्चा की नई जिला.. <<     KHABAR : लायंस क्लब मनासा की अनुकरणीय पहल, अंचल का.. <<     VIDEO: जंतर-मंतर पर हजारों युवाओं का हल्लाबोल!.. <<     KHABAR : केन-बेतवा परियोजना पर सियासत गरम, सीएम.. <<     KHABAR : दिन में रैकी, रात में शटर उचकाकर चोरी,.. <<     KHABAR : देवरी खवासा के अभिषेक राठौर ने IIIT सूरत से.. <<     BIG NEWS : नीमच में संतों का विशाल समागम, 22 राज्यों.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन का दिखा देसी अंदाज, बीच.. <<     KHABAR : महाकाल मंदिर क्षेत्र में 16 मकानों पर चला.. <<     BIG NEWS : अब अपराधियों की खैर नहीं, मालवा की मंदसौर.. <<     BIG NEWS : नंबर- 2 खेल मैदान को लेकर असमंजस, निर्माण.. <<     SHOK SAMACHAR : समाजसेवी शेख अली हुसैन बंदूकवाला का.. <<     WEATHER REPORT: MP में 24 घंटे भारी! 3 सिस्टम एक्टिव, 2 जिलों.. <<     KHABAR : 22वीं राष्ट्रीय मास्टर्स तैराकी.. <<     नीमच में नंबर-2 खेल मैदान बचाने की मुहिम तेज,.. <<     VIDEO NEWS: #नीमच _ की सड़कों से मंदसौर तक #सोनू _.. <<     CM मोहन यादव का अचानक दिल्ली दौरा! किसानों के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 1, 2023, 6:54 pm
NEWS : श्री कल्लाजी वेदपीठ पर भव्य फागोत्सव 7 मार्च को, पलाश के फूलों का किया जाएगा मनभावन श्रृंगार, पढ़े रेखा खाबिया की खबर

Share On:-

चित्तौड़गढ़। मेवाड़ के प्रसिद्ध श्री शेषावतार कल्लाजी वेदपीठ निम्बाहेड़ा पर प्रतिवर्ष की भांति इस बार भी भव्य फागोत्सव फाल्गुन शुक्ला पूर्णिमा मंगलवार 7 मार्च को धूमधाम से मनाया जाएगा। 

वेदपीठ के प्रवक्ता ने बताया कि फागोत्सव के उपलक्ष्य में वेदपीठ पर विराजित ठाकुरजी सहित पंच देवों का पलाश के फूलों का मनभावन श्रृंगार करने के साथ ही प्राकृतिक पलाश रंग से एवं सवा क्विंटल सतरंगी अबीर, गुलाल और सवा क्विंटल नानाविध पुष्पों से फागोत्सव मनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रात: 9 बजे से भक्त मंडली द्वारा फाल्गुन के सरिया व ठाकुरजी के मनभावन भजनानन्दी स्वर लहरियों के साथ मनाया जाने वाले अनूठे फागोत्सव में भाग लेने के लिए कल्याण नगरी के साथ ही आसपास के ग्रामीणों क्षेत्रों, दूर दराज के कल्याण भक्तों, आचार्यों, बटुकों, वीर एवं वीरांगनाओं, कृष्णा शक्ति दल की माता व बहनों, शक्ति ग्रुप की बालिकाओं के साथ सभी भक्तगण अपने आराध्य ठाकुर श्री कल्लाजी के साथ पारम्परिक फाग खेलकर आनन्दोत्सव मनाएंगे। जिसकी सभी तैयारियां की जा रही है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE