BREAKING NEWS
BIG REPORT : मंदसौर भाजपा महिला मोर्चा की नई जिला.. <<     KHABAR : लायंस क्लब मनासा की अनुकरणीय पहल, अंचल का.. <<     VIDEO: जंतर-मंतर पर हजारों युवाओं का हल्लाबोल!.. <<     KHABAR : केन-बेतवा परियोजना पर सियासत गरम, सीएम.. <<     KHABAR : दिन में रैकी, रात में शटर उचकाकर चोरी,.. <<     KHABAR : देवरी खवासा के अभिषेक राठौर ने IIIT सूरत से.. <<     BIG NEWS : नीमच में संतों का विशाल समागम, 22 राज्यों.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन का दिखा देसी अंदाज, बीच.. <<     KHABAR : महाकाल मंदिर क्षेत्र में 16 मकानों पर चला.. <<     BIG NEWS : अब अपराधियों की खैर नहीं, मालवा की मंदसौर.. <<     BIG NEWS : नंबर- 2 खेल मैदान को लेकर असमंजस, निर्माण.. <<     SHOK SAMACHAR : समाजसेवी शेख अली हुसैन बंदूकवाला का.. <<     WEATHER REPORT: MP में 24 घंटे भारी! 3 सिस्टम एक्टिव, 2 जिलों.. <<     KHABAR : 22वीं राष्ट्रीय मास्टर्स तैराकी.. <<     नीमच में नंबर-2 खेल मैदान बचाने की मुहिम तेज,.. <<     VIDEO NEWS: #नीमच _ की सड़कों से मंदसौर तक #सोनू _.. <<     CM मोहन यादव का अचानक दिल्ली दौरा! किसानों के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 1, 2023, 7:29 pm
GYAPAN : नर्सिंग छात्र संगठन भारत की नीमच इकाई के छात्र छात्राओं ने कलेक्टर के नाम सौंपा तहसीलदार को ज्ञापन, उठाई जनरल प्रमोशन की मांग, पढ़े अब्दुल अली ईरानी के साथ पवन राव शिंदे की खबर

Share On:-

नीमच। आज जिला कलेक्टर कार्यालय नीमच पर नर्सिंग छात्र संगठन भारत की नीमच इकाई के छात्र छात्राओं द्वारा विगत 3 वर्षों से बीएससी नर्सिंग प्रथम वर्ष की परीक्षा आयोजित ना होने पर जनरल प्रमोशन की मांग को लेकर कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा गया। 

तहसीलदार एम एल वर्मा को सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया कि नर्सिंग आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय जबलपुर द्वारा विगत 3 वर्षों से बीएससी नर्सिंग प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राओं की परीक्षा की तारीख निरंतर आगे बढ़ाई जा रही है। परीक्षाएं आयोजित नहीं की जा रही है। जिस कारण हमारा भविष्य खतरे में पड़ गया है। हम नर्सिंग के छात्र-छात्राएं प्रतियोगी परीक्षाओं में हिस्सा नहीं ले पा रहे हैं। परीक्षाएं ना हो पाने के कारण किसी दूसरे विश्वविद्यालय में हमारा दाखिला भी नहीं हो रहा है। इससे हमारे घर की पारिवारिक और आर्थिक स्थिति पर प्रभाव पड़ रहा है। हमारा परिवार कर्ज में डूब गया है। छात्रों का कहना था कि नर्सिंग का कोर्स 4 साल में समाप्त हो जाता है। परंतु विश्वविद्यालय की लापरवाही के चलते हमारी अभी तक कोई परीक्षा नहीं हुई है। छात्रों ने ज्ञापन में मांग की है कि हमें जनरल प्रमोशन दिया जाए। बच्चों के भविष्य के साथ हो रहे खिलवाड़ को रोका जाए और जल्द से जल्द सेकंड ईयर की कक्षा प्रारंभ करके हमारी जुलाई माह में द्वितीय वर्ष की परीक्षा आयोजित की जाए। ताकि बीते हुए समय की भरपाई की जा सके और स्नातक स्तर की पढ़ाई 2025 के मार्च तक समाप्त हो जाए।  ज्ञापन देते समय बड़ी संख्या में छात्र छात्राओं ने कलेक्टर कार्यालय पर इकट्ठा होकर अपनी मांगों को लेकर जमकर नारेबाजी की और जनरल प्रमोशन की मांग की।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE