BREAKING NEWS
BIG REPORT : मंदसौर भाजपा महिला मोर्चा की नई जिला.. <<     KHABAR : लायंस क्लब मनासा की अनुकरणीय पहल, अंचल का.. <<     VIDEO: जंतर-मंतर पर हजारों युवाओं का हल्लाबोल!.. <<     KHABAR : केन-बेतवा परियोजना पर सियासत गरम, सीएम.. <<     KHABAR : दिन में रैकी, रात में शटर उचकाकर चोरी,.. <<     KHABAR : देवरी खवासा के अभिषेक राठौर ने IIIT सूरत से.. <<     BIG NEWS : नीमच में संतों का विशाल समागम, 22 राज्यों.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन का दिखा देसी अंदाज, बीच.. <<     KHABAR : महाकाल मंदिर क्षेत्र में 16 मकानों पर चला.. <<     BIG NEWS : अब अपराधियों की खैर नहीं, मालवा की मंदसौर.. <<     BIG NEWS : नंबर- 2 खेल मैदान को लेकर असमंजस, निर्माण.. <<     SHOK SAMACHAR : समाजसेवी शेख अली हुसैन बंदूकवाला का.. <<     WEATHER REPORT: MP में 24 घंटे भारी! 3 सिस्टम एक्टिव, 2 जिलों.. <<     KHABAR : 22वीं राष्ट्रीय मास्टर्स तैराकी.. <<     नीमच में नंबर-2 खेल मैदान बचाने की मुहिम तेज,.. <<     VIDEO NEWS: #नीमच _ की सड़कों से मंदसौर तक #सोनू _.. <<     CM मोहन यादव का अचानक दिल्ली दौरा! किसानों के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 1, 2023, 8:26 pm
KHABAR : धुलकोट के पहले भोंगर्या हाट में उमड़ा आदिवासी समुदाय का जनसैलाब, समाज के युवक-युवतियां ड्रेस कोड में आए नजर, पढ़े प्रदीप महाजन की खबर

Share On:-

भगवानपुरा। ग्राम धूलकोट में बुधवार को क्षेत्र का पहला भोंगर्या हाट लगा। हाट बाजार में वनांचल के ग्रामीणों ने जमकर खरीददारी की। साथ ही एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली पर्व की बधाई दी। हाट में लगे झूलों का भी युवक युवतियों ने जमकर आनन्द लिया व बच्चों ने खाने पीने की वस्तुओं के साथ खिलौने भी ख़ूब खरीदे। भोंगर्या हाट में 40 से अधिक गांवों के आदिवासी समाज के लोग हजारों की तादाद में भोंगर्या हाट में शामिल हुए। बदलते परिवेश में समाज के युवक युवतियां एक जैसी ड्रेस कोड में नजर आए तो वहीं मोबाईल फोन से सेल्फियां भी ली। इस दौरान बाँसुरी की धुन और ढोल की थाप पर बड़े बुजुर्ग एवं युवा जमकर थिरके साथ ही भोंगर्या हाट में पारम्परिक पोशाक पहनकर समाज के लोगों ने आदिवासी संस्कृति की छठा बिखेरी। वहीं युवक-युवतियों ने भी हाथों में अपने नाम गूँधवाती नजर आई। धूलकोट में भोंगर्या हाट को देखने 50 हजार हजार से अधिक क्षेत्र के आदिवासी समुदाय के लोग उमड़े। दुकानदारों ने बताया कि पहला भोंगर्या हाट होने से औसतन ग्राहकी अच्छी रही भीड़ तो खासी थी। इस दौरान पुलिस प्रशासन पूरी तरह सुरक्षा व्यवस्था में मुस्तैद रहा। एसडीओपी संजू सिंह, थाना प्रभारी रमेश भास्करे सहित आदि पुलिसकर्मियों ने व्यवस्था संभाली।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE