BREAKING NEWS
BIG REPORT : मंदसौर भाजपा महिला मोर्चा की नई जिला.. <<     KHABAR : लायंस क्लब मनासा की अनुकरणीय पहल, अंचल का.. <<     VIDEO: जंतर-मंतर पर हजारों युवाओं का हल्लाबोल!.. <<     KHABAR : केन-बेतवा परियोजना पर सियासत गरम, सीएम.. <<     KHABAR : दिन में रैकी, रात में शटर उचकाकर चोरी,.. <<     KHABAR : देवरी खवासा के अभिषेक राठौर ने IIIT सूरत से.. <<     BIG NEWS : नीमच में संतों का विशाल समागम, 22 राज्यों.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन का दिखा देसी अंदाज, बीच.. <<     KHABAR : महाकाल मंदिर क्षेत्र में 16 मकानों पर चला.. <<     BIG NEWS : अब अपराधियों की खैर नहीं, मालवा की मंदसौर.. <<     BIG NEWS : नंबर- 2 खेल मैदान को लेकर असमंजस, निर्माण.. <<     SHOK SAMACHAR : समाजसेवी शेख अली हुसैन बंदूकवाला का.. <<     WEATHER REPORT: MP में 24 घंटे भारी! 3 सिस्टम एक्टिव, 2 जिलों.. <<     KHABAR : 22वीं राष्ट्रीय मास्टर्स तैराकी.. <<     नीमच में नंबर-2 खेल मैदान बचाने की मुहिम तेज,.. <<     VIDEO NEWS: #नीमच _ की सड़कों से मंदसौर तक #सोनू _.. <<     CM मोहन यादव का अचानक दिल्ली दौरा! किसानों के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 2, 2023, 12:15 pm
BIG NEWS : 27वें रंग रंगीले फाग महोत्सव का आगाज 3 मार्च से, निकलेगी भव्य शोभायात्रा, 5 को होगी विराट भजन संध्या, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। श्री खाटू श्याम मित्र मंडल नीमच के तत्वावधान में आयोजित 27 वें रंग रंगीले फाग महोत्सव का आगाज 3 मार्च से होगा, जिसकी तैयारियां अंतिम चरण में चल रही है। 3 मार्च को लाव लश्कर के साथ बाबा श्याम नगर भ्रमण करेंगे और भक्तों को दर्शन देंगे तथा 5 मार्च को श्याम बाबा का विराट दरबार सजेगा। जहां देश के ख्यातनाम गायक कलाकार खाटू नरेश की आराधना में भजन प्रस्तुति देंगे। 

श्री खाटू श्याम मित्र मंडल द्वारा मनाए जाने वाले रंग रंगीले फाग महोत्सव का नीमच ही नहीं पूरे अंचल के श्रद्धालुओं को इंतजार रहता है, लेकिन अब श्रद्धालु और प्रभु मिलन का इंतजार खत्म होने को है। 

श्री श्याम मित्र मंडल के प्रवक्ता ने बताया कि पिछले 6 माह से आयोजन की तैयारियों में श्री खाटू श्याम मित्र मंडल नीमच जुटा है। 27 वें रंग रंगीले फाग महोत्सव के अंतर्गत 3 मार्च को दोपहर 3.15  बजे घंटाघर के पास नृसिंह मंदिर से श्याम बाबा की भव्य शोभायात्रा आरंभ होगी। शोभायात्रा में दिल्ली, पंजाब और राजस्थान के कलाकार अपनी कला का प्रदर्शन करेंंगे। शोभायात्रा का आकर्षण शिव तांडव नृत्य दिल्ली, बाहुबली हनुमान दिल्ली, पंजाब की ढोल पार्टी, श्री राधाकृष्ण रास दिल्ली, झांझ नगाड़ा पार्टी, राजस्थानी लोक नृत्य व नासिक की ढोल पार्टी आदि कलाकार प्रस्तुति देंगे।

खाटू नरेश के दरबार में प्रस्तुति देंगे लखबीरसिंह लक्खा- 

शोभायात्रा के बाद 5 मार्च को शहर के दशहरा मैदान में शाम 7.15 बजे खाटू नरेश का भव्य दरबार सजाया जाएगा और बाबा का अलौकिक श्रृंगार किया जाएगा। साथ ही छप्पन भोग और अखंड ज्योत का भी आयोजन होगा। इस दौरान भजन संध्या के रूप में बाबा खाटू श्याम की आराधना की जाएगी और प्रख्यात भजन गायक लखबीरसिंह लक्खा मुंबई, रितु पंचाल दिल्ली व सुभांगी सोनी उड़ीसा बाबा के दरबार में श्याम भजनों की प्रस्तुति देंगे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE