BREAKING NEWS
BIG REPORT : मंदसौर भाजपा महिला मोर्चा की नई जिला.. <<     KHABAR : लायंस क्लब मनासा की अनुकरणीय पहल, अंचल का.. <<     VIDEO: जंतर-मंतर पर हजारों युवाओं का हल्लाबोल!.. <<     KHABAR : केन-बेतवा परियोजना पर सियासत गरम, सीएम.. <<     KHABAR : दिन में रैकी, रात में शटर उचकाकर चोरी,.. <<     KHABAR : देवरी खवासा के अभिषेक राठौर ने IIIT सूरत से.. <<     BIG NEWS : नीमच में संतों का विशाल समागम, 22 राज्यों.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन का दिखा देसी अंदाज, बीच.. <<     KHABAR : महाकाल मंदिर क्षेत्र में 16 मकानों पर चला.. <<     BIG NEWS : अब अपराधियों की खैर नहीं, मालवा की मंदसौर.. <<     BIG NEWS : नंबर- 2 खेल मैदान को लेकर असमंजस, निर्माण.. <<     SHOK SAMACHAR : समाजसेवी शेख अली हुसैन बंदूकवाला का.. <<     WEATHER REPORT: MP में 24 घंटे भारी! 3 सिस्टम एक्टिव, 2 जिलों.. <<     KHABAR : 22वीं राष्ट्रीय मास्टर्स तैराकी.. <<     नीमच में नंबर-2 खेल मैदान बचाने की मुहिम तेज,.. <<     VIDEO NEWS: #नीमच _ की सड़कों से मंदसौर तक #सोनू _.. <<     CM मोहन यादव का अचानक दिल्ली दौरा! किसानों के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 2, 2023, 12:49 pm
NEWS : रुद्र सेना नारी शक्ति द्वारा फाग महोत्सव मनाया गया, बड़ी संख्या में उपस्थित रही कार्यकर्ता, पढ़े विशाल श्रीवास्तव की खबर

Share On:-

झालावाड़। दिनांक 2 मार्च 2023 को रुद्रसेना नारी शक्ति झालावाड़ राजस्थान के ग्राम गिन्दौर जलेश्वर महादेव मंदिर परिसर पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बड़े धूमधाम से फाग महोत्सव रुद्र सेना नारी शक्ति द्वारा संपन्न किया गया। जिसमें रुद्र सेना नारी शक्ति झालरापाटन के तहसील अध्यक्ष विद्या बाई शर्मा की अध्यक्षता में यह महोत्सव कीर्तन भजन ढोलक नृत्य द्वारा संपन्न किया गया। 

विद्या बाई शर्मा ने बताया कि होली के पावन पर्व के पूर्व ही फाग महोत्सव मनाया जाता है और उन्होंने बताया कि प्रकृति भी अपना रंग बिखेरती है जिसमें पलाश के वृक्ष पर गुलाबी कलर के फूल आते हैं वर्ष में एक बार ही आते हैं और उन फूलों से ही रंग बनाया जाता है और होली महोत्सव मनाया जाता है। होली पर असत्य पर सत्य की विजय की गाथा गाई जाती है। 

मौजूद रुद्र सेना नारी शक्ति की ग्राम गिन्दौर अध्यक्ष सुनीता शर्मा एवं कार्यकर्ता तरुणा सुमन, स्नेहा सुमन, इशिता सोनी, ज्योति चौरसिया, गायत्री सोनी, उर्वशी राठौर, दीक्षा नामदेव, शिवकन्या, चंद्रकला, गिरजा शर्मा, गायत्री शर्मा, राधा, अक्षरा सोनी, रुकमणी सोनी, रेखा सोनी ने बढ़ चढ़कर भाग लिया और सभी नारी शक्ति के कार्यकर्ताओं ने आपस में एक दूसरे के रंग लगाया और हर हर महादेव के जय कारे गूंज उठे। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE