मनासा। नगर परिषद मनासा के वार्ड क्रमांक 02 और वार्ड 04 की समस्या को लेकर आज वार्ड क्रमांक 02 के पार्षद प्रतिनिधि दिनेश राठौर एवं वार्ड क्रमांक 04 के पार्षद बाबूलाल कछावा सीएमओ कक्ष के बाहर धरने पर बैठे। वार्ड क्रमांक 02 में नगर परिषद मनासा के कर्मचारी द्वारा श्मशान घाट रोड पर सरकारी जमीन पर कब्जा कर रखा है। कर्मचारी द्वारा शासकीय भूमि पर अतिक्रमण नहीं हटाया जा रहा है और वार्ड क्रमांक चार में पाइप लाइन डैमेज होने के कारण नई पाइप लाइन नहीं डाली जा रही है। इसको लेकर आज पार्षद व प्रतिनिधि नगर परिषद मनासा के सीएमओ कक्ष के बाहर धरने पर बैठे हैं।