जावद। योगी युवा वाहिनी के राष्ट्रीय प्रवक्ता नारायण सोमानी ने मध्यप्रदेश शासन के अंतिम बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि प्रदेश के वित्त मंत्री जगदीश देवडा द्वारा सदन में दिया गया यह बजट प्रदेशवासियों के लिए आदर्श बजट है। भाजपा सरकार विकास की गाथा लिख रही है। प्रदेश में चलने वाली मेट्रो परियोजनाओं के लिए राज्य सरकार ने करोडों रुपए का प्रावधान किया है, जिससे कम समय पर यात्रियांे को अन्य स्थानों पर आ जा सकते हैं, कुल मिलाकर इस बजट से आम लोगों, व्यापारियों, मजदूरांे व किसानों को यह बजट संतोषजनक होकर सभी को फायदा प्रदान करेगा।
मध्यप्रदेश शासन की लाड़ली बहना योजना से महिला को शक्ति प्रदान करेगा। सबका साथ, सबका, विकास, सबका प्रयास, सबका विकास विश्वास के साथ प्रदेश में छोटे बडे उद्योग और खुल रहे हैं, जिससे आमजन खासकर युवाओं को रोजगार मिलकर तरक्की का रास्ता मिलेगा। शहर, नगर, गांव, कस्बा चारों और सड़कें बन रही है। राज्य सरकार ने घोषणा की है कि विद्यालयों में 12 वीं में टॉप करने वाली छात्राओं को ई-स्कूटी दी जाएगी, जिससे छात्राओं को पढाई में और रूची बढेगी, परिवार व समाज में मान सम्मान मिलेगा। प्रदेश में तेजी से विकास के काम हो रहा है और इस बजट से और विकास के काम होंगे। आमजन, किसान, महिलाओं युवाओं के लिए चल रही योजनाओं का फायदा हितग्राहियों को मिल रहा है।
युवा नेता नारायण सोमानी ने आगे कहा कि मध्यप्रदेश का कुल बजट 3.14 लाख करोड़ रुपये का है, जो पिछले साल 2.79 लाख करोड़ रुपये का था। मुख्यमंत्री गोसेवा योजना के अंतर्गत 3346 गोशालाओं का निर्माण स्वीकृत किया गया है, जिससे गौभक्तो में उत्साह का वातावरण होगा। कुल मिलाकर यह बजट संतोषजनक होकर सभी को फायदा प्रदान कर एक नई सुनहरे अक्षरों में गाथा लिखेगा जो आज तक ऐसा बजट पास नहीं हुआ। प्रदेश एक आत्मनिर्भर प्रदेश बनेगा।