चित्तौड़गढ़। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भोईखेड़ा स्कूल में वार्षिक उत्सव, भामाशाह सम्मान एवं प्रतिभावान विद्यार्थियों का सम्मान समारोह का आयोजन किया गया ।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बिरला सीमेंट वर्क्स के प्रेमचंद धायल एवं जगदीश नागदा विशिष्ट अतिथि सीबीईओ जयारानी राठौड़ पार्षद बालकिशन भाई एवं रेशमा कहार थे कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था प्रधान चंदा कुमारी झाडोलिया ने की। समारोह में विद्यार्थियों ने देश भक्ति गीत पर सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए । प्रतिभावान विद्यार्थियों एवं विभिन्न गतिविधियों में श्रेष्ठ रहने वाले छात्रों को सम्मानित किया गया। प्रेमचंद धायल जगदीश नागदा को विद्यालय में भामाशाह के रूप में सम्मानित किया गया बिरला सीमेंट वर्क्स ने विद्यालय में सीएसआर फंड से बॉस्केटबॉल ग्राउंड बनाने की घोषणा की। अभिलाषा ओझा ने विद्यालय में ज्ञान संकल्प पोर्टल के माध्यम से 50000 का अनुदान विभिन्न भामाशाहो के माध्यम से एकत्रित किया। इस अवसर पर अभिलाषा को भामाशाह के रूप में सम्मानित किया गया कार्यक्रम में नारायण लाल भाई भगवान लाल भाई एवं विद्यालय परिवार उपस्थित था कार्यक्रम का संचालन दिव्या माहेश्वरी ने किया।