BREAKING NEWS
BIG REPORT : मंदसौर भाजपा महिला मोर्चा की नई जिला.. <<     KHABAR : लायंस क्लब मनासा की अनुकरणीय पहल, अंचल का.. <<     VIDEO: जंतर-मंतर पर हजारों युवाओं का हल्लाबोल!.. <<     KHABAR : केन-बेतवा परियोजना पर सियासत गरम, सीएम.. <<     KHABAR : दिन में रैकी, रात में शटर उचकाकर चोरी,.. <<     KHABAR : देवरी खवासा के अभिषेक राठौर ने IIIT सूरत से.. <<     BIG NEWS : नीमच में संतों का विशाल समागम, 22 राज्यों.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन का दिखा देसी अंदाज, बीच.. <<     KHABAR : महाकाल मंदिर क्षेत्र में 16 मकानों पर चला.. <<     BIG NEWS : अब अपराधियों की खैर नहीं, मालवा की मंदसौर.. <<     BIG NEWS : नंबर- 2 खेल मैदान को लेकर असमंजस, निर्माण.. <<     SHOK SAMACHAR : समाजसेवी शेख अली हुसैन बंदूकवाला का.. <<     WEATHER REPORT: MP में 24 घंटे भारी! 3 सिस्टम एक्टिव, 2 जिलों.. <<     KHABAR : 22वीं राष्ट्रीय मास्टर्स तैराकी.. <<     नीमच में नंबर-2 खेल मैदान बचाने की मुहिम तेज,.. <<     VIDEO NEWS: #नीमच _ की सड़कों से मंदसौर तक #सोनू _.. <<     CM मोहन यादव का अचानक दिल्ली दौरा! किसानों के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 2, 2023, 6:18 pm
KHABAR : फागण फरखियो, महिलाओं ने ठाकुर जी के साथ मनाया फाग उत्सव, चंग की थाप, झांझ मजीरों की धुन पर चढ़ा भक्ति रंग, प्री होली सेलिब्रेशन उत्सव धुम ,पढ़ें दिनेश वीरवाल की खबर

Share On:-

सरवानिया महाराज। नगर में जैसे जैसे होली नजदीक और फागण फरखने लगा है वैसे वैसे लोगों का ध्यान रंगों के पर्व होली कि तरफ खींचता जा रहा है। इसके साथ ही होली के रंग बिखरने लगें है। 

गुरुवार दोपहर को फाग उत्सव के तहत नगर के लोगों की आस्था के केंद्र चारभुजानाथ मंदिर पर फाग उत्सव मनाया गया। ठाकुर जी ने प्री होली सेलिब्रेशन मनाया। फाग यानि प्रेम उत्साह आनंद पुर्वक मनाया जाने वाला पर्व उत्सव। शहर के महिला मण्डल ने भगवान चारभुजानाथ को रंग गुलाल और फूलों से होली से पहले रंग लगाकर फाग उत्सव मनाया और होली पर्व की शुरुआत की। महिलाओं ने चंग (ढोलक) की थाप और झांझ मजीरों की धुन पर फाल्गुन के मालवी पांरपरिक गीत गाकर भगवान को रिझाया तथा भक्ति रस पर नृत्य किया। बड़ी एकादशी के चलते ठाकुर जी को विशेष श्रृंगार धराया गया। 

पुजारी ईश्वरदास बैरागी ने बताया कि फाल्गुन सुदी एकादशी पर महिला मण्डल द्वारा भजन कीर्तन कर फाग उत्सव मनाया गया। एकादशी को आमलकी व्रत के चलते बढ़ी संख्या में महिलाओं ने व्रत रख भगवान की पूजा अर्चना की। श्री चारभुजा मंदिर मण्डल ने सभी धर्म प्रेमियों को फाग उत्सव की बधाई दी है। महिलाओं ने ठाकुर जी  को रंग गुलाल लगाया तो ठाकुर जी की और से मंदिर पुजारी ने रस्म पूरी की।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE