BREAKING NEWS
BIG REPORT : मंदसौर भाजपा महिला मोर्चा की नई जिला.. <<     KHABAR : लायंस क्लब मनासा की अनुकरणीय पहल, अंचल का.. <<     VIDEO: जंतर-मंतर पर हजारों युवाओं का हल्लाबोल!.. <<     KHABAR : केन-बेतवा परियोजना पर सियासत गरम, सीएम.. <<     KHABAR : दिन में रैकी, रात में शटर उचकाकर चोरी,.. <<     KHABAR : देवरी खवासा के अभिषेक राठौर ने IIIT सूरत से.. <<     BIG NEWS : नीमच में संतों का विशाल समागम, 22 राज्यों.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन का दिखा देसी अंदाज, बीच.. <<     KHABAR : महाकाल मंदिर क्षेत्र में 16 मकानों पर चला.. <<     BIG NEWS : अब अपराधियों की खैर नहीं, मालवा की मंदसौर.. <<     BIG NEWS : नंबर- 2 खेल मैदान को लेकर असमंजस, निर्माण.. <<     SHOK SAMACHAR : समाजसेवी शेख अली हुसैन बंदूकवाला का.. <<     WEATHER REPORT: MP में 24 घंटे भारी! 3 सिस्टम एक्टिव, 2 जिलों.. <<     KHABAR : 22वीं राष्ट्रीय मास्टर्स तैराकी.. <<     नीमच में नंबर-2 खेल मैदान बचाने की मुहिम तेज,.. <<     VIDEO NEWS: #नीमच _ की सड़कों से मंदसौर तक #सोनू _.. <<     CM मोहन यादव का अचानक दिल्ली दौरा! किसानों के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 2, 2023, 6:35 pm
KHABAR : बेटी के पढ़ने से पूरा परिवार शिक्षित होता है- हरीश उपाध्याय, बेटियों के उत्थान के लिए निरंतर कार्य कर रही है चाईल्ड रिलीफ मिशन फाउंडेशन, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। चाईल्ड रिलीफ मिशन फाउंडेशन द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस सप्ताह के अंतर्गत अटल बिहारी बस्ती की बेटियों को सशक्त कर रहे हैं। बस्ती की बेटियों को निरंतर आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास कर रहे हैं। 

इस अवसर पर संस्था उपाध्यक्ष किशोर बागड़ी ने बताया कि बस्ती की बेटी पदमा को संस्था ने निरंतर आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास किया। संस्था की मेहनत रंग लाई पदमा निरंतर बस्ती की बेटियों को शिक्षित करने का कार्य निरंतर कर रही है। जो बच्चे धान मंडी में अनाज बिनते थे, उन बच्चों में अब जागरूकता आ रही है और निरंतर अपनी पाठशाला में पढ़ाई करने आ रहे हैं सभी बच्चों में पहले स्वच्छता का अभाव था, अब सभी बच्चे निरंतर पाठशाला अच्छी आदतों को अपना रहे हैं। सभी बच्चों में सामाजिक परिवर्तन आ रहे हैं। 

इस अवसर पर सेवानिवृत्त प्राचार्य हरीश उपाध्याय ने सभी बेटियों से बात की और उन्हें बहुत अच्छा लगा बस्ती में बच्चों से उनके अनुभव साझा किये, सभी बेटियों को रोचक जानकारी दी एवं बताया कि जीवन में शिक्षा का विशेष महत्व है, शिक्षा से हम स्वयं को एवं अपने आने वाली पीढ़ी के भविष्य को उज्जवल बना सकते हैं। 

इस अवसर पर संस्था अध्यक्ष अनूप सिंह चौधरी ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय महिला सप्ताह के अंतर्गत ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों तथा बस्तियों में बालिका शिक्षा, सुरक्षा, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ रैली, चित्रकला प्रतियोगिता आदि जागरूकता अभियान चलाए जाएंगे। इस अवसर पर मुख्य अतिथि हरीश उपाध्याय, अध्यक्ष अनूप चौधरी, उपाध्यक्ष किशोर बागड़ी,सदस्य श्रीमती भाग्य पांडे,सुश्री योगिता यादव एवं रोहित सिंह आदि उपस्थित थे। उक्त जानकारी संस्था क संयुक्त सचिव रौनक दुग्गड ने दी। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE