BREAKING NEWS
BIG REPORT : मंदसौर भाजपा महिला मोर्चा की नई जिला.. <<     KHABAR : लायंस क्लब मनासा की अनुकरणीय पहल, अंचल का.. <<     VIDEO: जंतर-मंतर पर हजारों युवाओं का हल्लाबोल!.. <<     KHABAR : केन-बेतवा परियोजना पर सियासत गरम, सीएम.. <<     KHABAR : दिन में रैकी, रात में शटर उचकाकर चोरी,.. <<     KHABAR : देवरी खवासा के अभिषेक राठौर ने IIIT सूरत से.. <<     BIG NEWS : नीमच में संतों का विशाल समागम, 22 राज्यों.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन का दिखा देसी अंदाज, बीच.. <<     KHABAR : महाकाल मंदिर क्षेत्र में 16 मकानों पर चला.. <<     BIG NEWS : अब अपराधियों की खैर नहीं, मालवा की मंदसौर.. <<     BIG NEWS : नंबर- 2 खेल मैदान को लेकर असमंजस, निर्माण.. <<     SHOK SAMACHAR : समाजसेवी शेख अली हुसैन बंदूकवाला का.. <<     WEATHER REPORT: MP में 24 घंटे भारी! 3 सिस्टम एक्टिव, 2 जिलों.. <<     KHABAR : 22वीं राष्ट्रीय मास्टर्स तैराकी.. <<     नीमच में नंबर-2 खेल मैदान बचाने की मुहिम तेज,.. <<     VIDEO NEWS: #नीमच _ की सड़कों से मंदसौर तक #सोनू _.. <<     CM मोहन यादव का अचानक दिल्ली दौरा! किसानों के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 2, 2023, 6:35 pm
BIG NEWS : नगर पालिका के इस रोड की हो रही है जमकर तारीफ, शहरवासियों की जुबान पर सिर्फ इसी रोड का नाम, भोपाल तक है गूंज, पढ़े मुश्ताक अली शाह की खबर 

Share On:-

नीमच। शहर में रेलवे स्टेशन का मुख्य मार्ग जो बघाना होते हुवे सीधा राजस्थान को जोड़ने वाला मार्ग है। इस मार्ग पर रेलवे फाटक भी है। इस मार्ग से प्रतिदिन हजारों वाहन निकलते हैं। ऐसे में रेलवे की यह फाटक 12 में से करीब 8 घंटे कुछ-कुछ अंतराल में बंद रहती है। रेलवे फाटक के बंद रहने से हजारों वाहन चालकों को प्रतिदिन परेशानियों का सामना करना पड़ता है। 

वहीं मुख्य मार्ग पर लंबी-लंबी वाहनों की कतार लगने से क्षेत्रीय व्यापारियों व रहवासियों के साथ स्टेशन जाने वाले यात्रियों को भी दिक्कते होती है। इस मार्ग पर नगर पालिका ने एक अंडरब्रिज का निर्माण भी कर रखा है। लेकिन उसकी हालत बेहद जर्जर है। नए अंडरब्रिज का मार्ग भी बदहाल स्थिति में पहुंच चुका है। जबकि इस रोड का लाखांे रुपये की लागत निर्माण होना था। जिसका दो बार भूमि पूजन भी हमारे जनप्रतिनिधियों द्वारा बड़े ही जोर-शोर के साथ किया गया था। लेकिन आज तक रोड का निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया है। अब ऐसे में क्षेत्रीय लोग भी नपा को कौंस रहे हैं। 

उनका कहना है कि भाजपा की सरकार विकास यात्रा निकाल रही है। विधायक विकास यात्रा में जगह-जगह का भ्रमण कर श्रेय ले रहे हैं। लेकिन धरातल पर स्थिति बिलकुल अलग है। विकास के नाम पर लोगों को बीमारियों का सामना करना पड़ रहा है। धूल-मिट्टी की समस्या से लोग परेशान होकर अस्पताल तक पहुंच रहे हैं। उक्त मार्ग पर ओवरब्रिज की आवश्यकता है, जिसकी पहल आज तक ठोस तरीके से नहीं की गई है। हालात यह है कि बघाना क्षेत्र के 5 वार्डाे में 3 वार्ड भाजपा में भाजपा के पार्षद है, लेकिन वे भी इस मुद्दे पर आवाज उठाने को तैयार नहीं है 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE