BREAKING NEWS
BIG REPORT : मंदसौर भाजपा महिला मोर्चा की नई जिला.. <<     KHABAR : लायंस क्लब मनासा की अनुकरणीय पहल, अंचल का.. <<     VIDEO: जंतर-मंतर पर हजारों युवाओं का हल्लाबोल!.. <<     KHABAR : केन-बेतवा परियोजना पर सियासत गरम, सीएम.. <<     KHABAR : दिन में रैकी, रात में शटर उचकाकर चोरी,.. <<     KHABAR : देवरी खवासा के अभिषेक राठौर ने IIIT सूरत से.. <<     BIG NEWS : नीमच में संतों का विशाल समागम, 22 राज्यों.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन का दिखा देसी अंदाज, बीच.. <<     KHABAR : महाकाल मंदिर क्षेत्र में 16 मकानों पर चला.. <<     BIG NEWS : अब अपराधियों की खैर नहीं, मालवा की मंदसौर.. <<     BIG NEWS : नंबर- 2 खेल मैदान को लेकर असमंजस, निर्माण.. <<     SHOK SAMACHAR : समाजसेवी शेख अली हुसैन बंदूकवाला का.. <<     WEATHER REPORT: MP में 24 घंटे भारी! 3 सिस्टम एक्टिव, 2 जिलों.. <<     KHABAR : 22वीं राष्ट्रीय मास्टर्स तैराकी.. <<     नीमच में नंबर-2 खेल मैदान बचाने की मुहिम तेज,.. <<     VIDEO NEWS: #नीमच _ की सड़कों से मंदसौर तक #सोनू _.. <<     CM मोहन यादव का अचानक दिल्ली दौरा! किसानों के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 3, 2023, 3:21 pm
KHABAR : रेडक्रास स्थित मूकबधिर श्रवण बाधित बच्चों के बीच केक काटकर मनाया विश्व श्रवण दिवस, खंडेलवाल ने कहा- प्रशासन के आला अधिकारी है सादुवाध के पात्र, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। विश्व श्रवण दिवस प्रत्येक वर्ष 3 मार्च को दुनिया भर में बहरेपन और श्रवण हानि को रोकने और कान और श्रवण देखभाल को बढ़ावा देने के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए आयोजित किया जाता है। ऐसा ही आयोजन आज नीमच रेडक्रास स्थित मूकबधिर श्रवण बाधित बच्चों के बीच खुशियां बांटकर व केक काटकर ज्योति सेवा संस्था के द्वारा बनाया गया।
कार्यक्रम में बतौर अतिथि पधारे स्वच्छता ब्राण्ड एम्बेसडर विवेक खण्डेलवाल, फिजियोथेरेपिस्ट पंकज सोलंकी, रोटेरियन दर्शनसिंह गांधी, ज्योति सेवा संस्था अध्यक्ष  रामप्रकाश बलदेवा ने बच्चों के बीच खुशियां बांटते हुवे उन्हें आशीष व दुलार दिया।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुवे ब्राण्ड एम्बेसडर विवेक खण्डेलवाल ने श्रवण बाधित व्यक्तियों द्वारा सामना की जाने वाली समस्याओं के बारे में जागरूकता, शीघ्र हस्तक्षेप के महत्व और श्रवण हानि जीवन की गुणवत्ता को कैसे प्रभावित करता है, पर प्रकाश डाला।
ब्राण्ड एम्बेसडर सोनू खण्डेलवाल ने कहा कि सामाजिक जागरूकता और कल्याण के उद्देश्य से इस आयोजन को सफल बनाने के लिए समाज के हर वर्ग को आगे आना चाहिये।
खण्डेलवाल ने कहा कि वर्तमान में जिला प्रशासन में बैठे उच्च अधिकारी कलेक्टर मयंक अग्रवाल, एडीएम नेहा मीणा, सीईओ गुरुप्रसाद आदि ने चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की भर्ती निकालकर श्रवण बाधित मूकबधिर को विशेष स्थान भी दिया है, जिसके लिए जिला प्रशासन साधुवाद का पात्र है।
कार्यक्रम में रेडक्रास मुखबधिर विद्यालय की वार्डन खुमान कुंवर, मानसिक विकलांग विभाग के शिक्षक मुकेश शर्मा एवं देवेंद्रसिंह परिहार सहित संपूर्ण स्टॉफ उपस्थित था।
कार्यक्रम के अंत मे आभार कार्यक्रम की रूपरेखा तय करने वाले ज्योति सेवा संस्था अध्यक्ष  रामप्रकाश बलदेवा ने माना।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE