BREAKING NEWS
KHABAR : कलेक्टर एवं विधायक ने पिपलौदा के.. <<     KHABAR : बच्चों के साथ जमीन पर बैठे कलेक्टर-विधायक,.. <<     KHABAR : मिलावट की आशंका में 100 किलो मावा जब्त,.. <<     KHABAR : सांदीपनि विद्यालय में कलेक्टर ने बोर्ड.. <<     BIG NEWS : क्रमांक-2 खेल मैदान बचाने की मांग को लेकर.. <<     KHABAR : औषधि विक्रय में अनियमितता पर दो मेडिकल.. <<     BIG NEWS : सिंगोली में नशे की बड़ी खेप पर पुलिस का.. <<     KHABAR : एमडीएम एवं आंगनवाड़ी में कार्यरत महिला.. <<     KHABAR : पुरानी रंजिश और चोरी के शक में युवक पर.. <<     BIG NEWS : नीमच में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, जब.. <<     NEWS VIDEO : साहिल लोहबच मामले पर नीमच में कांग्रेस.. <<     KHABAR : समान नागरिक संहिता यूसीसी के मसौदे को.. <<     REPORT : जिला पंचायत सीईओ ने किशनपुरा के शासकीय.. <<     HEADLINES: MP की 9 बड़ी खबरें: बारिश का रेड अलर्ट,.. <<     KHABAR : डाक बंगले में महिलाओं को भेजकर पटाने’ के.. <<     KHABAR : नई बिल्डिंग तैयार, फिर भी जर्जर भवन में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 24, 2023, 6:56 pm
NEWS : आपात स्थिति से निपटने के लिए हिन्दुस्तान जिंक के चंदेरिया प्लांट में हुई मॉकड्रील, अधिकारियों-कर्मचारियों ने लिया हिस्सा, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौडगढ़। मॉकड्रील के अन्तर्गत हिन्दुस्तान जिंक के चन्देरिया लेड जिंक स्मेल्टर में पायरो प्लांट स्थित प्रोपेन स्टोरेज एरिया में गैस लिकेज़ की सूचना दी गई, जिस पर जिंक प्रशासन एवं जिला प्रशासन ने तुरन्त हरकत में आकर बचाव एवं स्थिति पर काबू पाने की उपयुक्त तथा त्वरित कार्यवाही शुरू की।
भारत सरकार के नेशनल डिजास्टर मेनेजमेंट आथोरिटी के तहत् हिन्दुस्तान जिंक की ईकाई चन्देरिया लेड जिंक स्मेल्टर में प्रोपन स्टोरेज एरिया में आफसाईट इमरजेंसी रेस्पोन्स ड्रील लेवल 3 किया गया। सबसे पहले प्रोपेन एरिया में लिकेज़ की सूचना पर जिंक प्रशासन की फायर ब्रिगेड एवं एम्बूलेंस के साथ रेस्क्यू टीम ने मौके पर पहुंच तुरन्त बचाव एवं नियंत्रण की कार्रवाई शुरू कर दी। घटना की जानकारी मिलते ही पायरों यूनिट हेड कमोद सिंह, फेक्ट्री मैनेजर विनोद कोठारी एवं सेफ्टी हेड आदित्य सिंह ने घटना स्थल पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया एवं तुरंत जिला कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक को घटना की सूचना देने के साथ ही नजदीक के उद्योग बिरला सिमेन्ट वर्क्स, आईओसीएल जालमपुरा से मदद मांगी गई। 

इसी बीच मॉक ड्रील के तहत् लीकेज़ पर काबू पाने के लिए कारखानें में उपलब्ध साधनों स्प्रींकलर सिस्टम,  फायर ब्रीगेड, फायर हाईड्रेन्ट मोनिटर से पानी का क्लाउड बनाकर प्रोपेन को फैलने से रोकने का प्रयास किया गया। बाहरी सहायता मिलने से पूर्व ही जिंक प्रशासन द्वारा स्थिति पर काबू पा लिया गया। इस बीच सबसे पहले तहसीलदार गंगरार गजराज मीणा, तहसीलदार चित्तौडगढ़ शिव सिंह, थानाधिकारी गंगरार लक्ष्मीलाल मीणा, पुठोली पुलिस चौकी अमीचंद मीणा बिरला सिमेन्ट एवं नगर परिषद की फायर ब्रिगेड, बिरला सिमेन्ट की एंबुलेंस मय दल के मौके पर पहुंचे। 

जिला कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने स्थिति एवं तैयारियों का जायजा लिया। हिन्दुस्तान जिंक के सेफ्टी हेड आदित्य सिंह ने अधिकारियों को सारे घटनाक्रम की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मॉक ड्रील में लीकेज से दो व्यक्तियों के बेहोश होने के कारण उन्हें चंदेरिया लेड जिंक स्मेल्टर के चिकित्सालय में पहुंचाया गया जहां से उन्हें जिला चिकित्सालय रेफर कर उपचार के लिये भेज दिया गया। मॉक ड्रील के दौरान आईओसीएल के सेफ्टी हेड शशांक जैन, चंदेरिया लेड जिंक स्मेल्टर से अनूप कुमार, चंडीदास, टीवीएसएस नागाराजु, विजय गोयल, अभिषेक कोठारी पद्मलोचन सियाल,पिनल प्रजापति एवं सेफ्टी टीम उपस्थित रहेे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE