चित्तौड़गढ़। स्वराज्य के प्रथम मंत्रद्रष्टा महर्षि दयानंद सरस्वती के 200 वें जन्मजयंती समारोह के अवसर पर आर्य प्रतिनिधि सभा राजस्थान एवं वैदिक मिशन ट्रस्ट, मुम्बई द्वारा पद्मिनि आर्ष कन्या गुरुकुल, प्रताप नगर चित्तौड़गढ़ में 25 मार्च एवं 26 मार्च को वेदों में राष्ट्रवाद विषय पर राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित की जाएगी। वैदिक मिशन मुम्बई के अध्यक्ष एवं गुरुकुल अधिष्ठाता डॉ. सोमदेव शास्त्री ने बताया कि इस वेद गोष्ठी में स्वामी प्रणवानंद सरस्वती, आर्ष गुरुकुल गौतम नगर, दिल्ली, प्रो. सुधीर कुमार - विभागाध्यक्ष, संस्कृत विभाग एवं डीन- जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय, दिल्ली, डॉ. मोक्षराज- पूर्व सांस्कृतिक राजनयिक वाशिंगटन डीसी, अमेरिका डॉ. सहदेव शास्त्री- प्रोफेसर राजकीय महाविद्यालय, ब्यावर डॉ. सुधीर शर्मा- सह आचार्य, राजस्थान विश्वविद्यालय, जयपुर डॉ. संदीपन आर्य - व्याख्याता, राजकीय महाविद्यालय बहरोड़ देवेंद्र सिंह शक्तावत, सुदक्षिणा शास्त्री, सत्यप्रिय आर्य, अवनीश मैत्री, इन्द्र प्रकाश यादव एवं आर्य प्रतिनिधि सभा राजस्थान के प्रधान- किशन लाल गहलोत, मंत्री- जीवर्धन शास्त्री, कोषाध्यक्ष- जयसिंह गहलोत आदि विद्वान् एवं आर्यनेता भाग लेंगे ।