नीमच। प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान नीमच पहुंचे। शहर के प्रमुख मार्गों पर उनका भव्य स्वागत किया गया। श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना जिला मीडिया प्रभारी विक्रम सिंह सोनगरा ने जानकारी देते हुए बताया कि श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना प्रदेश अध्यक्ष ठा.सा शिवप्रताप सिंह चौहान के आदेशानुसार नीमच जिलाध्यक्ष विक्की बना बागरेड़ के नेतृत्व में यातायात पुलिस थाने के पास मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का स्वागत पग पहनाकर व तलवार भेंट कर किया गया, जिसमें प्रदेश, संभाग, जिले, तहसील एवं सभी करणी सैनिक उपस्थित रहे।