BREAKING NEWS
KHABAR : कलेक्टर एवं विधायक ने पिपलौदा के.. <<     KHABAR : बच्चों के साथ जमीन पर बैठे कलेक्टर-विधायक,.. <<     KHABAR : मिलावट की आशंका में 100 किलो मावा जब्त,.. <<     KHABAR : सांदीपनि विद्यालय में कलेक्टर ने बोर्ड.. <<     BIG NEWS : क्रमांक-2 खेल मैदान बचाने की मांग को लेकर.. <<     KHABAR : औषधि विक्रय में अनियमितता पर दो मेडिकल.. <<     BIG NEWS : सिंगोली में नशे की बड़ी खेप पर पुलिस का.. <<     KHABAR : एमडीएम एवं आंगनवाड़ी में कार्यरत महिला.. <<     KHABAR : पुरानी रंजिश और चोरी के शक में युवक पर.. <<     BIG NEWS : नीमच में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, जब.. <<     NEWS VIDEO : साहिल लोहबच मामले पर नीमच में कांग्रेस.. <<     KHABAR : समान नागरिक संहिता यूसीसी के मसौदे को.. <<     REPORT : जिला पंचायत सीईओ ने किशनपुरा के शासकीय.. <<     HEADLINES: MP की 9 बड़ी खबरें: बारिश का रेड अलर्ट,.. <<     KHABAR : डाक बंगले में महिलाओं को भेजकर पटाने’ के.. <<     KHABAR : नई बिल्डिंग तैयार, फिर भी जर्जर भवन में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 25, 2023, 12:15 pm
KHABAR : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रखा विश्वकर्मा समाज का मान, समाज की महिलाओं ने तिलक लगातार उतारी आरती, पढ़े रतन पंडित की खबर 

Share On:-

नीमच। प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के शुक्रवार को नीमच आगमन पर स्थानीय कमल चौक पर विश्वकर्मा जांगिड़ ब्राह्मण समाज के द्वारा अभिनंदन किया गया सम्मान किया गया।
सह मीडिया प्रभारी सतीश शर्मा ने बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री के नीमच आगमन पर नीमच विश्वकर्मा जांगिड़ ब्राह्मण समाज द्वारा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का भव्य स्वागत किया गया इस अवसर पर सर्वप्रथम महिला मंडल की अध्यक्ष भगवंती देवी उपाध्यक्ष श्यामा देवी एवं कोषाध्यक्ष प्रमिला शर्मा द्वारा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का तिलक लगाकर स्वागत किया गया। समाज की महिलाओं ने थाली सजाकर मुख्यमंत्री की आरती उतारी। विश्वकर्मा जांगिड़ ब्राह्मण समाज समिति के अध्यक्ष शंभू प्रसाद शर्मा, कोषाध्यक्ष दिनेश शर्मा सह सचिव दिलीप शर्मा एवं समाज के किशन लाल शर्मा ओमप्रकाश मारोठिया जगदीश शर्मा राजमल ज्योतिष्रा  संश्‍‍्रय शर्मा अरविंद झाला अशोक शर्मा पुरुषोत्तम शर्मा जगदीश किंजा उदयलाल करेल 
छालवंत सहित सभी समाज जनों ने मिलकर बड़ी पुष्प माला पहनाकर मुख्यमंत्री का स्वागत किया। मुख्यमंत्री द्वारा कुछ समय पूर्व प्रदेश में विश्वकर्मा कल्याण बोर्ड का गठन का आदेश पारित किया था के चलते समाज जनों में हर्ष व्याप्त था एवं नीमच आगमन पर उनका अभिनंदन करके उनके प्रति विश्वकर्मा समाज द्वारा आभार प्रकट किया गया। 
मीडिया प्रभारी शशिकांत दुबे एवं अरविंद झाला ने मुख्यमंत्री को हार पहना कर स्वागत कर उन्हें अभिनंदन पत्र भेंट किया एवं समाज की ओर से धन्यवाद प्रकट किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE