नीमच। यादव महासभा द्वारा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को ज्ञापन सौंपकर डॉ. अभिषेक तिवारी के खिलाफ मारपीट करने के मामले में प्रकरण दर्ज कराने की मांग की है।
पिछले दिनों डॉ. अभिषेक तिवारी ने समाज के वरिष्ठ सदस्य तथा यादव महासभा के उपाध्यक्ष महेश जेरिया व उनके परिवारजन के साथ आयुष्मान कार्ड को लेकर जातिसूचक शब्द कहकर अभद्र व्यवहार किया था। गाली-गलोच कर मारपीट की गई तथा समाज के अध्यक्ष मनीष गोयल व पदाधिकारियों के साथ डॉक्टर अभिषेक तिवारी व उनके स्टॉफ ने पुनः जाति सूचक शब्दों का प्रयोग कर गाली गलौज की।
जिसकी एफआईआर पुलिस प्रशासन ने आज तक नहीं लिखी है, जिससे समाज में रोष व्याप्त है जो समाज के लिए अत्यंत ही निराशाजनक है। पीड़ित परिवार परेशान हो रहा है। पुलिस प्रशासन के एफआईआर नहीं लिखे जाने की विरोध स्वरूप डॉक्टर तथा उसकी नर्सिंग स्टाफ के विरुद्ध कार्रवाई करने हेतु यादव महासभा एवं पीड़ित परिवार द्वारा ज्ञापन दिया, जिसमें सभी सम्मानीय समाज जन अधिक से अधिक संख्या में मौजूद थे।