BREAKING NEWS
KHABAR : कलेक्टर एवं विधायक ने पिपलौदा के.. <<     KHABAR : बच्चों के साथ जमीन पर बैठे कलेक्टर-विधायक,.. <<     KHABAR : मिलावट की आशंका में 100 किलो मावा जब्त,.. <<     KHABAR : सांदीपनि विद्यालय में कलेक्टर ने बोर्ड.. <<     BIG NEWS : क्रमांक-2 खेल मैदान बचाने की मांग को लेकर.. <<     KHABAR : औषधि विक्रय में अनियमितता पर दो मेडिकल.. <<     BIG NEWS : सिंगोली में नशे की बड़ी खेप पर पुलिस का.. <<     KHABAR : एमडीएम एवं आंगनवाड़ी में कार्यरत महिला.. <<     KHABAR : पुरानी रंजिश और चोरी के शक में युवक पर.. <<     BIG NEWS : नीमच में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, जब.. <<     NEWS VIDEO : साहिल लोहबच मामले पर नीमच में कांग्रेस.. <<     KHABAR : समान नागरिक संहिता यूसीसी के मसौदे को.. <<     REPORT : जिला पंचायत सीईओ ने किशनपुरा के शासकीय.. <<     HEADLINES: MP की 9 बड़ी खबरें: बारिश का रेड अलर्ट,.. <<     KHABAR : डाक बंगले में महिलाओं को भेजकर पटाने’ के.. <<     KHABAR : नई बिल्डिंग तैयार, फिर भी जर्जर भवन में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 25, 2023, 3:02 pm
BIG NEWS : डीएसटी व पुलिस थाना चन्देरिया, जब क्षेत्र में हुई ये कानूनी विरोधी गतिविधियां तो थाने पहुंची शिकायत, फिर जैसे ही अधिकारियों ने दी दबिश तो हत्थे चढ़े कई आरोपी, जानिये क्या है पूरा मामला, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। डीएसटी व चन्देरिया थाना पुलिस ने जुआ/ सट्टा  के खिलाफ संयुक्त कार्यवाही करते हुए शुक्रवार रात 24125 रुपये जब्त  कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 
पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यंत ने बताया कि समस्त थानाधिकारियों तथा प्रभारी डीएसटी को जिले में अपराध नियंत्रण के लिए विशेष निर्देश दिए। जिसके तहत डीएसटी प्रभारी भवानी सिंह राजावत पुलिस निरीक्षक को जरिये मुखबीर सूचना मिली कि चंदेरिया थाना अंतर्गत एफसीआई गोदाम के पास कुछ व्यक्ति जुआ /सट्टे की पर्चियां काट रहे हैं। प्रभारी डीएसटी ने उक्त सूचना से थानाधिकारी चंदेरिया को अवगत कराया। डीएसटी टीम व  चंदेरिया थाने से चंदन सिंह सहायक उपनिरीक्षक जाप्ते सहित एफसीआई गोदाम के पास पहुंचे , जहां पर  सूचना के अनुसार  चार व्यक्ति जुआ/ सट्टे की पर्चियां काट रहे थे जो पुलिस टीम को आती देख भागने लगे जिन्हें पुलिस टीम ने घेरा  देकर पकड़ा। पुलिस ने चारों व्यक्तियों से जुआ /सट्टा राशि ₹24125 व सट्टा बुक को जब्त कर चंदेरिया निवासी आजाद पुत्र बदरुद्दीन, मोहम्मद सईद पुत्र गुलाम हुसैन, रफीक मोहम्मद पुत्र मिसरू खां मिरासी व बोरदा निवासी गोपाल पुत्र बालूराम सेन को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस थाना चन्देरिया पर अभियुक्तों के खिलाफ राजस्थान सार्वजनिक द्यूत अध्यादेश में प्रकरण दर्ज कर अग्रीम अनुसंधान  किया जा रहा है।
उक्त कार्यवाही में निम्न  टीम ने सहयोग किया-
प्रभारी डीएसटी भवानी सिंह राजावत पु.नि., चंदन सिंह सउनि, हेड कांस्टेबल भूपेंद्र सिंह,  कांस्टेबल ललित सिंह, चन्द्रकरण सिंह,मुनेंद्र सिंह, राजदीप सिंह, अजय,  अरविंद, सुरेश व अनिल। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE