मनासा। ज्ञानोदय मल्टीस्पेश्यलिटी हॉस्पिटल नीमच एवं लायंस क्लब मनासा के संयुक्त तत्वावधान में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन रखा गया है। यह शिविर मनासा की श्री वर्धमान जैन धर्मशाला में 26 मार्च को सुबह 9 बजे से लगेगा। शिविर में ब्लड शुगर व ईसीजी की जांच भी निःशुल्क की जावेगी। आप सभी से निवेदन है कि शिविर की सेवाओं का लाभ अवश्य लेवें।