BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 8, 2023, 12:00 pm
KHABAR : नीमच जिले में 13 मंडल के 741 बूथों पर मनाया भाजपा का स्थापना दिवस, कार्यकर्ताओं ने हर बूथ पर फहराया झंडा, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। भारतीय जनता पार्टी द्वारा जिले के 13मंडलों के 741 बूथों पर एक साथ स्थापना दिवस मनाया गया ।सुबह सभी बूथों पर बुथ अध्यक्ष एवं समिति ने टोली के साथ भाजपा का झंडा फहराया साथ ही बुथ पर रहने वाले वरिष्ठों का सम्मान कर मिठाई वितरण की गई जिला संगठन द्वारा भेजे गए प्रभारी वक्ताओं ने अपनी अपनी बात मतदान को लेकर समझाइश दी। इस अवसर पर पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं भारत माता की तस्वीर पर माल्यार्पण दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। अवसर पर भाजपा ध्वज पर माल्यार्पण पूजन कर ध्वज वंदना की गई। ध्वज लहरा कर प्रसंता का इजहार किया।
इस अवसर पर जिला स्तरीय संगठन पर दीवार लेखन भी किया गया। स्थापना दिवस के अवसर पर जिले में निवासरत भाजपा के राष्ट्रीय पदाधिकारियों प्रदेश पदाधिकारियों प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रदेश के जिला भाजपा मोर्चा प्रकोष्ठ के प्रदेश एवं जिला पदाधिकारियों जिले के समस्त जनप्रतिनिधियों ने मंडल अध्यक्षों की रचना अनुसार उत्तरी कार्यक्रम में सहभागिता निभाई। कार्यक्रम के लिए प्राप्त निर्देशानुसार देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अभिभाषण को श्रवण किया गया जिसमें प्रधानमंत्री  मोदी ने भाजपा की तुलना अलग-अलग तरह से बजरंगबली और उनके कामकाज से की।। उन्होंने कहा कि भी हनुमान जी का जीवन आज भी हमारे भारत की विकास यात्रा में प्रेरणा देता है। हनुमान जी के पास असीम शक्ति है  लेकिन शक्तियों का इस्तेमाल वह तभी कर पाते हैं जब स्वयं से उनका संदेह समाप्त होता है ।वर्ष 2014 से पहले भारत की यही स्थिति थी लेकिन आज भारत बजरंगबली की तरह अपने अंदर शक्तियों का एहसास कर रहा है। 
इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता छोटा बोरदिया के नाथू सिंह चौहान का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष पवन पाटीदार की उपस्थिति में भाजपा अध्यक्ष का झंडा वंदन किया गया। सांसद प्रतिनिधि आदित्य मालू अनिल नागौरी, शिव माहेश्वरी, विनोद नागदा, सुनील कटारिया, चंद्रप्रकाश मोमू लालवानी, गजेंद्र चावला, सुखलाल पंवार, नाथू सिंह चौहान, दिलीप छाजेड़, रवि गोयल, अरुणा तलरेजा, मीना जायसवाल, हेमलता धाकड़, ओमप्रकाश पवन शर्मा, भाजपा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE