BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 9, 2023, 12:02 pm
KHABAR : भाजपा के वरिष्ठ नेता कैलाश विजयवर्गीय के बयान की महिला कांग्रेस ने की निंदा, जिलाध्यक्ष शर्मा ने कहा- सूर्पणखा कहकर भाजपा नेता ने किया महिलाओं का अपमान, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। इंदौर में हनुमान जयंती पर भाजपा के वरिष्ठ नेता कैलाश विजयवर्गीय के महिलाओं के पहनावा को लेकर दिये गये बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें वह यह कहते नजर आ रहे है कि लड़कियां इतने गंदे कपड़े पहनकर निकलती हैं कि वह शूर्पणखा जैसी दिखती है। जिसके बयान की महिला कांग्रेस ने कड़ी निंदा की है। महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष स्नेहलता शर्मा ने कहा कि जिसकी जैसी भावना रहती है, वह वैसा ही रूप देखता है, महिलाओं के प्रति इतनी गंदी और अभद्र मानसिकता का परिचय भाजपा के वरिष्ठ नेता कैलाश विजयवर्गीय ने देकर महिलाओं का अपमान किया है। जो बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। उन्होंने कहा कि सत्ता के दंभ में बैठी भाजपा के मंत्री और नेताओं के बयान में महिलाओं को टारगेट किया जा रहा है। एक ओर प्रदेश के मुख्यमंत्री, प्रदेश की महिलाओ को अपनी बहने बताते नहीं थकते है और दूसरी ओर उनकी ही पार्टी के नेता, महिलाओं का अपमान कर रहे है और पार्टी संगठन और  नेता खामोश है। जिससे साफ है कि महिलाओं को लेकर भाजपा की कथनी और करनी में अंतर है। उन्हांेने कहा कि यही बात किसी विपक्षी नेता ने कही होती तो आज भाजपाई, महिला हितैषी का ढोंग करते हुए लाल-पीले होकर हाथ धोकर पीछे पड़ जाते। उन्होंने कहा कि अब भाजपा नेता बतायेंगे कि महिलाओं और लड़की को क्या कपड़े पहपना चाहिये और क्या नहीं। पहनावे से किसी के संस्कार और मर्यादा को पहचानने वाले भाजपा नेताओं के प्रदेश में बढ़ते महिला अत्याचार से ज्यादा, महिलाओं और लड़कियों के पहनावे पर ज्यादा ध्यान होता है। उन्होंने कहा कि यह नजरिया का परिणाम है, कैलाश जी लड़कियों को देखने का नजरिया बदले, तो लड़की देवी और शक्ति का रूप भी दिखेगी अन्यथा महाकाली बनने में भी उन्हें समय नहीं लगता। 
गौरतलब हो कि इंदौर में इंदौर में हनुमान जयंती के दौरान जैन समाज के एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे कैलाश विजयवर्गीय ने लड़कियों के पहनावे पर दिये गये बयान में कहा था कि लड़कियां इतने गंदे कपड़े पहनकर निकलती हैं कि वह शूर्पणखा जैसी देखती है। महिलाओं को हम देवियां कहते हैं, लेकिन उनमें देवी का स्वरूप ही नहीं दिखता। लड़कियां तो इतने गंदे कपड़े पहनकर निकलती हैं कि हम महिलाओं को देवी बोलते हैं, उनमें देवी का स्वरूप ही नहीं देखता है बिल्कुल शूर्पणखा लगती है। जिसके बाद से महिला कांग्रेस उन पर हमलावर हो गई है। नीमच जीला महिला कांग्रेस अध्यक्ष स्नेहलता विजय शर्मा ने इसे महिलाओं का अपमान बताते हुए उनके बयान की निंदा की है और अपने बयान पर महिलाओं से माफी की मांग की है। स्नेहलता शर्मा ने कहा कि यदि भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय अपने दिये गये बयान पर माफी नहीं मांगते है तो महिला कांग्रेस सड़क पर उतरकर इसका विरोध दर्ज करेगी और भाजपा की महिला विरोधी सोच को जनता के सामने लायेगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE