BREAKING NEWS
KHABAR : 113 औद्योगिक एवं अन्य इकाइयों के.. <<     NEWS : सोशल मीडिया पर पिस्टलनुमा लाइटर से.. <<     KHABAR : सद्भावना दिवस पर गूंजा एकता का संदेश,.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : खाकी ने किया आछोड़ा लूटकांड का खुलासा,.. <<     खरगोन के कसरावद में आस्था का सैलाब, गोपालपुरा.. <<     NMH-MDS HEADLINES: नीमच-मंदसौर में 7 बड़े अपडेट: चक्काजाम,.. <<     BIG NEWS : केबिनेट मंत्री गोविंद राजपूत पहुंचे.. <<     BIG NEWS : रील में दिखाया हथियार, सोशल मीडिया पर.. <<     KHABAR : मारपीट और धमकी का आरोप, नरवर निवासी ने.. <<     KHABAR : श्रद्धा और भक्ति के साथ निकली कावड़ यात्रा,.. <<     NEWS : 483वें जन्मोत्सव पर सजे राजाधिराज, कल्लाजी.. <<     राष्ट्रीय महासचिव बनने के बाद पहली बार खरगोन.. <<     NEWS : सैनिक स्कूल में अग्नि सुरक्षा एवं.. <<     KHABAR : सरकारी जमीन पर कब्जे और मारपीट का आरोप,.. <<     NEWS : हिंदुस्तान जिंक और एएफआरआई मिलकर.. <<     NEWS : राजीव गांधी जयंती पर कांग्रेसजनों ने.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 26, 2023, 12:04 pm
NEWS : भवानीमंडी जिला बनाओ संघर्ष समिति की लगातार हो रही बैठक, महत्वपूर्ण निर्णयों पर बानी सहमति, पढ़े विशाल श्रीवास्तव की खबर

Share On:-

भवानीमंडी। भवानीमंडी जिला बनाओ संघर्ष समिति की एक विशेष सभा का आयोजन मंगलवार रात्रि को जेके हॉस्पिटल परिसर में किया गया। 
समिति के मीडिया प्रभारी कमलेश गुप्ता दलाल एवं विवेक जैन पिंटू ने बताया कि मीटिंग में सर्वसम्मति से भवानीमंडी को जिला बनाने के लिए समन्वित एवं सुनियोजित प्रयासों पर बल दिया गया, बहुत शीघ्र समिति के सदस्य जनप्रतिनिधियों के माध्यम से मुख्यमंत्री एवं पूर्व मुख्यमंत्री से संपर्क करके भवानीमंडी के जिले बनने की आवश्यकता को उनके समक्ष प्रकट करेंगे, वही भवानीमंडी के जिले में आने वाले डग, चोमेहला, सुनेल, पिड़ावा इत्यादि क्षेत्रों के संभावित सभी गांव में भवानीमंडी जिला बनाओ संघर्ष समिति का सदस्य बनाने पर विचार किया गया।

समिति के संयोजक डॉ जेके अरोड़ा एवं बालमुकुंद मेघवाल ने बताया कि मीटिंग में अत्यंत शांतिपूर्ण एवं घेर्यपूर्वक तरीके से इस अभियान को संचालित करने पर बल दिया गया तथा रोजाना रात 8 बजे मीडिया प्रभारी विवेक जैन पिंटू के ऑफिस पर मीटिंग कर समिति की संगठनात्मक मजबूती एवं आगे की रूपरेखा पर कार्य किए जाने का निर्णय लिया।

सभा में समिति संयोजक डॉ जगदीश कुमार अरोड़ा, बालमुकुंद मेघवाल, डॉ मनमोहन शर्मा, दुर्गा प्रसाद पारेता, जगदीश सोनी, रामगोपाल काला, गोपाल जयसवाल, बृजमोहन सोनी, दुर्गाशंकर यादव, प्रफुल्ल शर्मा, राजेश जैन, दिनेश सोनी, राजेश बसवाल, अविनाश जायसवाल, उमाशंकर शर्मा, रवि नट, कमलेश गुप्ता दलाल, विवेक जैन पिन्टू आदि सदस्य उपस्थित रहे। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE