BREAKING NEWS
KHABAR : 113 औद्योगिक एवं अन्य इकाइयों के.. <<     NEWS : सोशल मीडिया पर पिस्टलनुमा लाइटर से.. <<     KHABAR : सद्भावना दिवस पर गूंजा एकता का संदेश,.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : खाकी ने किया आछोड़ा लूटकांड का खुलासा,.. <<     खरगोन के कसरावद में आस्था का सैलाब, गोपालपुरा.. <<     NMH-MDS HEADLINES: नीमच-मंदसौर में 7 बड़े अपडेट: चक्काजाम,.. <<     BIG NEWS : केबिनेट मंत्री गोविंद राजपूत पहुंचे.. <<     BIG NEWS : रील में दिखाया हथियार, सोशल मीडिया पर.. <<     KHABAR : मारपीट और धमकी का आरोप, नरवर निवासी ने.. <<     KHABAR : श्रद्धा और भक्ति के साथ निकली कावड़ यात्रा,.. <<     NEWS : 483वें जन्मोत्सव पर सजे राजाधिराज, कल्लाजी.. <<     राष्ट्रीय महासचिव बनने के बाद पहली बार खरगोन.. <<     NEWS : सैनिक स्कूल में अग्नि सुरक्षा एवं.. <<     KHABAR : सरकारी जमीन पर कब्जे और मारपीट का आरोप,.. <<     NEWS : हिंदुस्तान जिंक और एएफआरआई मिलकर.. <<     NEWS : राजीव गांधी जयंती पर कांग्रेसजनों ने.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 26, 2023, 12:22 pm
BIG REPORT : न्यायिक जांच एवं पीडित परिवार को सहायता के लिए जिलाधीश को दिया ज्ञापन, असपटल पर लापरवाही का आरोप, पढ़े अभिषेक सोनी की खबर

Share On:-

देवास। अखिल भारत अनुसूचित जाति परिषद जिलाध्यक्ष आत्माराम परिहार के नेतृत्व में प्रशासनिक लापरवाही की वजह से दुर्घटना में घायल युवक की मौत की न्यायिक जांच एंव पीडित परिवार को आर्थिक सहायता दिये जाने हेतु ज्ञापन दिया गया। 

ज्ञापन में बताया गया कि 23 अप्रेल को गांव बीत्ताखेडी के पास मिनी ट्रक के पिछला हिस्सा खुलने से गिरे पांच लोग घायल हो गए थे जो बीसाखेडी से सोनकच्छ की दूरी मात्र 15 किमी पर दुर्घटना हुई। घायलों को अस्पताल ले जाने के लिए परिजनों द्वारा तहसील मुख्यालय व अस्पताल में सूचना देने के उपरांत भी एक घंटे तक एम्बुलेंस व प्रशासनिक अधिकारी नहीं पहुंचे तब स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने जिला कलेक्टर को सूचना दी। सोनकच्छ अस्पताल में लाईट बंद थी, इनवेटर भी बंद था तथा ऑक्सीजन भी नहीं थी, इस हेतु घायलों को एम्बूलेस से देवास लाया गया लेकिन गंभीर रूप से घायल युवक समर पिता रमेश बडोदिया उम्र 13 वर्ष की आक्सीजन नहीं मिलने के कारण मौत हो गई जो परिवार का इकलौता बेटा था। परिषद ने मांग की है कि दुर्घटना में घायलों को समय पर इलाज नहीं मिलने की प्रशासनिक जांच करवाई जाए तथा लापरवाही करने वाले डॉक्टर एवं प्रशासनिक अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही कर इन्हें तत्काल हटाया जावे। साथ ही पीडित परिवार को 25 लाख रूपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE