BREAKING NEWS
KHABAR : 113 औद्योगिक एवं अन्य इकाइयों के.. <<     NEWS : सोशल मीडिया पर पिस्टलनुमा लाइटर से.. <<     KHABAR : सद्भावना दिवस पर गूंजा एकता का संदेश,.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : खाकी ने किया आछोड़ा लूटकांड का खुलासा,.. <<     खरगोन के कसरावद में आस्था का सैलाब, गोपालपुरा.. <<     NMH-MDS HEADLINES: नीमच-मंदसौर में 7 बड़े अपडेट: चक्काजाम,.. <<     BIG NEWS : केबिनेट मंत्री गोविंद राजपूत पहुंचे.. <<     BIG NEWS : रील में दिखाया हथियार, सोशल मीडिया पर.. <<     KHABAR : मारपीट और धमकी का आरोप, नरवर निवासी ने.. <<     KHABAR : श्रद्धा और भक्ति के साथ निकली कावड़ यात्रा,.. <<     NEWS : 483वें जन्मोत्सव पर सजे राजाधिराज, कल्लाजी.. <<     राष्ट्रीय महासचिव बनने के बाद पहली बार खरगोन.. <<     NEWS : सैनिक स्कूल में अग्नि सुरक्षा एवं.. <<     KHABAR : सरकारी जमीन पर कब्जे और मारपीट का आरोप,.. <<     NEWS : हिंदुस्तान जिंक और एएफआरआई मिलकर.. <<     NEWS : राजीव गांधी जयंती पर कांग्रेसजनों ने.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 26, 2023, 12:27 pm
KHABAR : क्षत्रिय समाजजनों ने विधायक और एसपी का किया घेराव, निर्दोष लोगों पर झूठे मुक़दमे दर्ज करने का किया विरोध, पढ़े देवेंद्र सिंह राजपूत की खबर   

Share On:-

मुरैना। क्षत्रिय समाज के लोगों ने पूर्व विधायक गजराज सिंह के साथ एसपी कार्यालय का घेराव किया है। उन्होंने पुलिस पर निर्दोष लोगों को हत्या के केस में फंसाने के आरोप लगाए हैं, उनकी मांग है कि, मामले की निष्पक्ष जांच की जाए, उन्होंने चेतावनी भी दी कि, अगर निर्दोष लोगों को इस तरह से फसाया जाएगा तो चंबल में फिर से डकैत नजर आने लगेंगे।

आपको बता दें कि, शुक्रवार और शनिवार की दरमियानी रात को बागचीनी थाना क्षेत्र के रणछोड़ पुरा गांव में युवक विजय सिकरवार की गोली मारकर हत्या की गई थी। इस दौरान फरियादी पक्ष की शिकायत को लेकर पुलिस ने 8 लोगों के खिलाफ हत्या का भी दर्ज किया था, जिसे लेकर आज क्षत्रिय समाज के लोगों ने पूर्व विधायक गजराज सिंह सिकरवार के नेतृत्व में पुलिस अधीक्षक कार्यालय का घेराव किया और प्रभारी पुलिस अधीक्षक रायसिंह नरवरिया को ज्ञापन सौंपकर मांग की है कि, मामले की निष्पक्ष तरीके से जांच की जाए, वही पूर्व विधायक ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए यह भी कहा है कि, राजनीतिक दबाव के चलते पुलिस ने आरोपी बनाए हैं, निर्दोष लोगों को फसाया जा रहा है ऐसे में क्षेत्र में अशांति फैल रही है और यह क्षेत्र पहले डकैतों का क्षेत्र हुआ करता था उस वक्त भी यही कारण था अब अगर इसी तरह से पुलिस निर्दोष लोगों को फंसा टी रही तो एक बार फिर वही स्थिति ना बन जाए इसलिए मामले की निष्पक्ष जांच की जाए और जो निर्दोष लोग हैं और उनको बाहर निकाला जाए।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE