BREAKING NEWS
KHABAR : 113 औद्योगिक एवं अन्य इकाइयों के.. <<     NEWS : सोशल मीडिया पर पिस्टलनुमा लाइटर से.. <<     KHABAR : सद्भावना दिवस पर गूंजा एकता का संदेश,.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : खाकी ने किया आछोड़ा लूटकांड का खुलासा,.. <<     खरगोन के कसरावद में आस्था का सैलाब, गोपालपुरा.. <<     NMH-MDS HEADLINES: नीमच-मंदसौर में 7 बड़े अपडेट: चक्काजाम,.. <<     BIG NEWS : केबिनेट मंत्री गोविंद राजपूत पहुंचे.. <<     BIG NEWS : रील में दिखाया हथियार, सोशल मीडिया पर.. <<     KHABAR : मारपीट और धमकी का आरोप, नरवर निवासी ने.. <<     KHABAR : श्रद्धा और भक्ति के साथ निकली कावड़ यात्रा,.. <<     NEWS : 483वें जन्मोत्सव पर सजे राजाधिराज, कल्लाजी.. <<     राष्ट्रीय महासचिव बनने के बाद पहली बार खरगोन.. <<     NEWS : सैनिक स्कूल में अग्नि सुरक्षा एवं.. <<     KHABAR : सरकारी जमीन पर कब्जे और मारपीट का आरोप,.. <<     NEWS : हिंदुस्तान जिंक और एएफआरआई मिलकर.. <<     NEWS : राजीव गांधी जयंती पर कांग्रेसजनों ने.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 26, 2023, 12:33 pm
BIG REPORT : अवैध निर्माणाधीन स्थल का एसडीएम ने किया निरीक्षण, जल्द अतिक्रमण हटाने का दिया आश्वासन, पंचायत चंदननगर में एसडीएम तहसीलदार ने कैंप लगाकर सुनी ग्रामीणों की समस्या, पढ़े भारत यादव की खबर 

Share On:-

छतरपुर। जिले के ग्राम चंद्रनगर में काफी समय से विवादित शिवराजपुर मौजा में स्थित सरकारी भूमि पर दबंगों के द्वारा अतिक्रमण कर लिया गया था, जिसको लेकर आज मौके पर राज नगर एसडीएम अक्षत जैन के द्वारा मौका स्थल पर जांच की गई। जिसमें बताया गया कि खसरा नंबर 238/2 की रजिस्ट्री चंद्र प्रकाश पाठक पिता रमाशंकर पाठक के द्वारा खरीदी गई थी वह जमीन की रजिस्ट्री नेशनल हाईवे से आधा किलोमीटर अंदर की गई थी, लेकिन पटवारी, आरआई एवं अधिकारियों की सांठगांठ करके खसरा नंबर 238 /8 सरकारी भूमि पर कब्जा कर लिया गया था जिसकी शिकायत ग्राम पंचायत शिवराजपुर के सरपंच और सचिव के द्वारा कई बार एसडीएम तहसीलदार को आवेदन सहित जानकारी दी गई थी। यहां तक कि दबंगों के द्वारा सचिव एवं स्थानीय पत्रकारों पर भी दबाव बनाने की कोशिश की गई थी लेकिन राजनैतिक रसूख के चलते दबंग अपनी दबंगई से उस जगह पर अपना निर्माण कर रहे थे। मामला मीडिया में आने के बाद अधिकारियों के द्वारा काम को रोक दिया गया था जांच के आदेश दिए गए थे। 

सूत्रों से जानकारी प्राप्त हुई की पटवारी और आरआई की मिलीभगत से नक्शे में छेड़खानी की गई थी। नवागत एसडीएम अक्षत जैन के द्वारा स्थल पर जांच करते हुए एक हफ्ते में अवैध अतिक्रमण को हटाने का आश्वासन दिया साथ ही उनके द्वारा कहां गया रजिस्ट्री मालिक को नोटिस देकर जवाब के पश्चात इस अवैध अतिक्रमण को क्षतिग्रस्त किया जाएगा और मध्य प्रदेश शासन के कब्जे में लिया जाएगा। क्रांति अरजरिया सहायक शिक्षक ने पूर्व में बने शासकीय आवास में करीब 38 वर्ष निवास किया है जो चंद्रनगर शासकीय प्राथमिक विद्यालय में पदस्थ हैं। 
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE