जावी। विद्या भारती के निर्देशन में ग्राम भारती शिक्षा समिति मालवा द्वारा मार्गदर्शित नीमच जिला ग्राम विकास शिक्षण समिति द्वारा संचालित सरस्वती शिशु मंदिरों का वार्षिक सत्रांत कार्यक्रम सरस्वती शिशु मंदिर धामनिया में संपन्न हुआ।
वार्षिक सत्रांत कार्यक्रम में जावरा मन्दसौर नीमच संसदीय क्षेत्र सांसद सुधीर गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष पवन पाटीदार, नीमच विधायक दिलीपसिंह परिहार, ग्राम भारती जिलाध्यक्ष हेमलता धाकड़, जिला प्रमुख अशोक रावत, सरवानिया मोरवन मंडल अध्यक्ष अर्जुन माली, सांसद प्रतिनिधि शिवमराज पुरोहित, जनपद सदस्य कारूलाल पाटीदार, जिला समिति सदस्य भरत जाट, जावद तहसील प्रमुख कन्हैयालाल कारपेंटर, समाजसेवी डूंगरमल रावत, सत्यनारायण रावत सहित मंचासीन अतिथियों द्वारा सरस्वती शिशु मंदिर चड़ोल प्रधानाचार्य दिलीप पाटीदार जावी को प्रशंसा पत्र और शील्ड भेंट कर सम्मानित किया गया।
पाटीदार को यह सम्मान श्रेष्ठ विद्यालय संचालन में छात्र संख्या वृद्धि, शुल्क एकत्रीकरण, शिशु वाटिका संचालन, सर्वाधिक समर्पण सहित अन्य प्रकल्प के सफल संचालन के लिए दिया गया। उक्त जानकारी विद्यालय प्रचार प्रमुख कमलेश धाकड़ ने दी।