BREAKING NEWS
KHABAR : बालाघाट में आदिवासी बच्चों की मौत पर.. <<     NEWS : अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर मिलेगा.. <<     NEWS : मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के.. <<     NEWS : आगामी त्योहारों को लेकर जिला मजिस्ट्रेट.. <<     NEWS : प्रतापनगर में तेजाजी महाराज का तीन दिवसीय.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम की तैयारियां.. <<     BIG NEWS : दो महीने से बंद हाईमास्ट पर कांग्रेस का.. <<     KHABAR : पिछोर में बढ़ते अपराधों को लेकर कांग्रेस.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर मुरैना में सेवा.. <<     BIG NEWS : इंदौर पहुंचे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष.. <<     KHABAR : दूदरसी में धूमधाम से मनाया भगवान श्री.. <<     KHABAR : मंत्री सिलावट का फरमान, बगैर अनुमति मिलने.. <<     KHABAR : 100 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज खंगालकर.. <<     KHABAR : विश्व बांस दिवस विशेष, बांस की खेती से जैव.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम बोरखेड़ा दतौली और सुबह.. <<     KHABAR : सरकारी दावों की खुली पोल, कच्चा मकान ढहा.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर सेवा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 15, 2023, 4:47 pm
KHABAR : बोलिया में कांग्रेस की मंडलम और सेक्टर को लेकर बैठक संपन्न, नारी सम्मान योजना के फॉर्म भी भरवाए, पढ़े कमलेश प्रजापति की खबर  

Share On:-

गरोठ। तहसील के ग्राम बोलिया में पूर्व मंत्री सुभाष कुमार सोजतिया, जिला कांग्रेस संगठन प्रभारी अर्चना जायसवाल एवं जिलाध्यक्ष विपिन जैन की उपस्थिति में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी गरोठ, भानपुरा, मेलखेड़ा के तत्वाधान में मंडलम, सेक्टर व बीएलए, नारी सम्मान योजना की विशेष सभा संपन्न हुई। सभा में नारी सम्मान योजना पत्र वितरित किए गए व बोलिया सरपंच चेनकुंवर पाटीदार का नारी सम्मान योजना का फॉर्म भरवाया गया। 

पूर्व मंत्री सुभाष कुमार सोजतिया ने अपने उद्बोधन के माध्यम से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ से अनुरोध किया कि जिस प्रकार से कर्नाटक विधानसभा चुनाव में ईवीएम हैकिंग को रोकने के लिए झेमर का उपयोग किया है वैसा ही मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में झेमर का उपयोग किया जाए, ताकि प्रदेश में होने वाले चुनाव में ईवीएम हैक ना हो सके और साथ ही सोजतिया ने कहा कि कमलनाथ छिंदवाड़ा के नेता है परंतु मंदसौर नीमच जिले के लोकप्रिय नेता है, उन्होंने मंदसौर नीमच जिले के कृषकों को बिना सर्वे कर सर्वाधिक मुआवजा राशि प्रदान की। सभा को जिलाध्यक्ष विपिन जैन व जिला कांग्रेस संगठन प्रभारी ने भी संबोधित कर मंडलम सेक्टर व बीएलए को अपने अपने कार्य समझाए व जय श्री राम के नारे लगवाए। उक्त भव्य आयोजन के लिए सुभाष कुमार सोजतिया ने नगर कांग्रेस कमेटी बोलिया का आभार माना।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE